ब्रेकिंग
जबलपुर: मुंह के कैंसर ऑपरेशन में भारी चूक! गाल के अंदर डॉक्टर ने लगाई ठुड्डी की स्किन, पीड़ित ने लगा... हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड...

31 अक्टूबर से ग्वालियर में RSS का प्रचारक प्रशिक्षिण शिविर, मोहन भागवत भी होंगे शामिल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से मध्य प्रदेश के ग्वालियर में प्रचारक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है. आरएसएस प्रचारक शिविर 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक चलेगा. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ‎के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रेरित समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत प्रचारक बंधु इस शिविर में हिस्सा लेंगे.

उन्होंने कहा कि इस वर्ग में देश भर से 31 विविध संगठन के कुल 554 प्रचारक हिस्सा लेंगे. इस वर्ग का स्वरूप प्रशिक्षणात्मक रहेगा.

शिविर में हिस्सा लेंगे सरसंघचालक मोहन भागवत

उन्होंने कहा कि यह अखिल भारतीय वर्ग प्रति 4-5 वर्ष में एक बार आयोजित होता है. वर्ग में सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत एवं सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित संघ के सभी सहसरकार्यवाह तथा अन्य प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे.