ब्रेकिंग
जशपुर में बड़ा हादसा: पुल से नीचे गिरी तेज रफ्तार बाइक, 2 युवकों की मौके पर मौत इंदिरा मार्केट में भीषण आग का तांडव, दो दुकानें जलकर खाक; लाखों का सामान खाक दुर्ग में 'बचपन का टिकट' कार्यक्रम की धूम; हजारों महिलाओं ने फिर से जिया अपना बचपन Kawardha SLRM Center Fire: कवर्धा के SLRM सेंटर में लगी भीषण आग; 12 घंटे बाद भी धधक रहा कचरा, बुझाने... सूरजपुर में एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से लकड़ी तस्करी; प्रशासन में मचा हड़कंप, जांच के आदेश Bilaspur Airport Night Flight: बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से नाइट फ्लाइट की सुविधा शुरू; सीएम विष्णुद... Madanwada Naxal Operation: मदनवाड़ा के जंगलों में नक्सलियों के हथियारों का जखीरा बरामद; मोहला मानपुर... Dhamtari Municipal Corporation Budget 2026: धमतरी नगर निगम का बजट पेश, विपक्ष का भारी हंगामा; विकास ... मंडला में तेज रफ्तार डंपर और यात्री बस की जोरदार भिड़ंत, 24 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल Indore Crime News: इंदौर में शराब के नशे में धुत युवकों का तांडव, चेकिंग पाइंट पर कांस्टेबल और थाने ...

वक्फ बिल पर JPC की बैठक में हंगामे के बाद एक्शन, TMC सांसद कल्याण बनर्जी एक दिन के लिए सस्पेंड

वक्फ संशोधन विधेयक पर विचार कर रही संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की बैठक में एक बार फिर से हंगामा देखने को मिला. बीजेपी के सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय और विपक्षी सांसदों के बीच गहमागहमी इतनी ज्यादा बढ़ गई कि बीच बैठक में तृणमूल कांग्रेस के सदस्य कल्याण बनर्जी ने गुस्से में आकर पानी वाली शीशे की बोतल पटक कर तोड़ दी. सूत्रों ने बताया कि टीएमसी नेता के इस अशोभनीय व्यवहार के लिए समिति से एक दिन के लिए निलंबित कर दिया है.

समिति की बैठक में यह नाटकीय घटनाक्रम उस समय देखने को मिला जब बनर्जी और बीजेपी सांसद गंगोपाध्याय के बीच तीखी बहस हुई. इस दौरान बनर्जी के अंगूठे और तर्जनी उंगली में चोट लग गई, जिस वजह से उन्हें प्राथमिक उपचार देना पड़ा. बाद में उन्हें एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह द्वारा बैठक कक्ष में वापस ले जाते देखा गया. इसके बाद अधिकारियों ने टीएमसी सदस्य को सूप भी पेश किया.

विपक्षी सांसदों ने वकीलों के एक समूह से बातचीत का किया विरोध

बीजेपी सांसद जगदम्बिका पाल की अध्यक्षता वाली समिति मंगलवार को सेवानिवृत्त न्यायाधीशों और वकीलों के एक समूह के विचार सुन रही थी. इसी समय विपक्षी सदस्यों ने सवाल किया कि इस विधेयक से इनका क्या लेना देना है. इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्षी सांसदों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई. बात इतनी बढ़ गई कि हंगाम खड़ा हो गया.

सोमवार की बैठक में भी हुआ था हंगामा

वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पर बनी संयुक्त संसदीय समिति की सोमवार को संसद में हुई बैठक में भी हंगामा देखने को मिला था. जहां, अल्पसंख्यक मंत्रालय के प्रेजेंटेशन के दौरान सत्ताधारी बीजेपी और एनडीए सांसदों और विपक्षी दलों के सांसदों के बीच तीखी तकरार और नोकझोंक हुई थी. बैठक के दौरान विपक्षी सांसदों ने कहा कि साल भर पहले तक केंद्र सरकार इस बिल को लाने की कोई जरूरत नहीं समझ रही थी, अब अचानक से इस बिल को पेश कर दिया गया.

अभिजीत बोले- मैं पीएम करूंगा शिकायत

जेपीसी में टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी को केवल एक दिन के लिए सस्पेंड करने के लेकर बीजेपी सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय ने कहा कि मैं इस संबंध में पीएम नरेंद्र मोदी से मिलूंगा. टीएमसी के प्रति नरम रुख अपनाए जाने की मैं पीएम मोदी से शिकायत करूंगा. उन्होंने कहा कि मैं अपनी पार्टी के सदस्यों के रुख को लेकर भी दुखी हूं.