ब्रेकिंग
Summer Makeup Tips: गर्मियों में पसीने से नहीं खराब होगा मेकअप, लंबे समय तक टिकाए रखने के लिए अपनाएं... Dehradun Crime News: ओवरटेकिंग विवाद में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली मारकर हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौ... UP PCS 2024 Topper List: घर की जिम्मेदारियों के साथ नेहा पांचाल बनीं UPPSC टॉपर, टॉप 20 में 13 बेटिय... दूसरी बार बची जान! नागपुर एयरपोर्ट जा रहे कांग्रेस सांसद की कार का भीषण एक्सीडेंट, हालत स्थिर AIIMS Delhi Alumna Nepal Health Minister: एम्स दिल्ली की पूर्व छात्रा डॉ. निशा मेहता बनीं नेपाल की स... Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा के लिए खुले ग्रीन कार्ड के काउंटर, जानें किन वाहनों के लिए रजिस्ट... Unique Vow Fulfilled: 'पत्नी से पीछा छुड़ा दो भगवान', मन्नत पूरी होने पर पति ने की 9KM की दंडवत यात्... Bihar Politics News: राज्यसभा जाएंगे सीएम नीतीश कुमार और नितिन नवीन, बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों ... LPG Supply Crisis: गैस एजेंसी के बाहर डेरा! मच्छरदानी लगाकर सोने को मजबूर लोग, ओटीपी मिलने के बाद भी... Nainital Village Electricity: नैनीताल के इस गांव में आजादी के बाद पहली बार पहुंची बिजली, विधायक राके...

3 दिवसीय दौरे पर UAE जाएंगे महानआर्यमन सिंधिया, इंडियन पीपल फोरम के यूथ चैप्टर की करेंगे अध्यक्षता

ग्वालियर जीडीसीए के उपाध्यक्ष और एमपीएल के चेयरमैन महानआर्यमन सिंधिया कई कार्यक्रमों की अध्यक्षता करने के लिए दुबई जा रहे हैं. महानआर्यमन सिंधिया दुबई में अप्रवासी भारतीय युवा और उनके स्टार्टअप्स को मदद और नई गति के मकसद से दुबई जा रहे हैं.

महानआर्यमन सिंधिया दुबई के अप्रवासी भारतीयों के संगठन आईपीएफ़ (इंडियन पीपल फ़ोरम) द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे. महानआर्यमन सिंधिया दुबई में इंडियन पीपल फ़ोरम के यूथ चैप्टर के निर्माण की अध्यक्षता भी करेंगे.

आईपीएफ बिज़नेस काउंसिल के सदस्यों से मिलेंगे

इस यात्रा में महानआर्यमन सिंधिया पहले आईपीएफ बिज़नेस काउंसिल के सदस्यों से मिलेंगे. इस दौरान मध्यप्रदेश और देश के अन्य शहरों में अप्रवासी भारतीय कैसे निवेश करें, इस विषय पर विस्तार से चर्चा होगी. इस कार्यक्रम में बड़े भारतीय अप्रवासी व्यापारी शामिल होंगे. इससे युवा उद्यमियों को नई शिक्षा मिलेगी.

भारत के स्टार्टअप में निवेश का पूल होगा तैयार

इसके बाद सिंधिया आईपीएफ स्टार्टअप हब कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें यूएई में स्टार्टअप कर रहे भारतीय युवाओं से संवाद होगा. इसी कार्यक्रम में भारत के स्टार्टअप में निवेश का एक पूल तैयार किया जाएगा.

अबु धाबी के हिंदू मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन

जानकारी के मुताबिक इस पूल में संचित धन से भारत के युवाओं के स्टार्टअप को फंड किया जाएगा. सिंधिया अबु धाबी के हिंदू मंदिर का दर्शन करेंगे. महानआर्यमन सिंधिया यहां विशाल हिंदू मंदिर में प्रभु के दर्शन और पूजा-अर्चना भी करेंगे. इस मंदिर का उद्धाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था.