ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

विधायक गंगा उइके ने गाए भजन, झूम उठे श्रद्धालु

बैतूल: बैतूल जिले की घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र की विधायक गंगाबाई उइके एक धार्मिक कार्यक्रम में वे पहुंचीं तो भजन गाकर अपनी आस्था व्यक्त करने से वे स्वयं को रोक नहीं पाईं। उन्होंने उक्त कार्यक्रम में एक नहीं बल्कि दो-दो भजन गाए। विधायक को भजन गाते हुए देख वहां मौजूद श्रद्धालु भी गदगद हो उठे और भक्तिभाव से वे भी झूम उठे।

जानकारी के मुताबिक घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के ग्राम चारगांव में भाजपा नेता जगन्नाथ यादव के निवास पर शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर संत सिंगाजी महाराज का निशान ध्वजा चढ़ाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की विधायक गंगा उइके का अन्न, फल एवं गुड़ से तुलादान किया गया। कार्यक्रम इतना भक्तिभाव भरा था कि विधायक श्रीमती उइके भी स्वयं को भजन गाने से नहीं रोक सकी।

उन्होंने कार्यक्रम में दो भजन ‘मैना लड़ी बाई मैना लड़ी मेरो सैंया निकल गयो मैना लड़ी’ और ‘तेरी चुनर उड़ जाऊं रे पिया अर्जी लगाओ रे पिया जा चुंदर सकूबाई ने उड़ी’ बेहद भक्तिभाव के साथ गाए। बताया जाता है कि यह भजन संत सिंगाजी के हैं। उन्हें भजन गाते हुए देख सभी श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए और भजनों पर भक्तिभाव के साथ झूमने लगे।