ब्रेकिंग
मंडला में तेज रफ्तार डंपर और यात्री बस की जोरदार भिड़ंत, 24 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल Indore Crime News: इंदौर में शराब के नशे में धुत युवकों का तांडव, चेकिंग पाइंट पर कांस्टेबल और थाने ... Indore Kinnar News: इंदौर में किन्नरों का आतंक! 51 हजार रुपये नेग न मिलने पर महिला के बाल पकड़कर जमी... इंदौर इंजीनियर हत्याकांड: आरोपी बाप-बेटे को टाउनशिप ले गई पुलिस, सीन रिक्रिएशन के दौरान भारी तनाव Indore Weather Update 2026: इंदौर में गर्मी का 'डबल अटैक'; दिन के साथ रातें भी हुईं गर्म, सामान्य से... ग्वालियर में भाजपा पार्षद योगेंद्र यादव पर 25% कमीशन मांगने का आरोप; ठेकेदार ने सबूतों के साथ की शिक... Utkal Express Newborn Baby: उत्कल एक्सप्रेस के टॉयलेट में मिली लावारिस नवजात, आरपीएफ ने रेस्क्यू कर ... जबलपुर-नागपुर यात्रियों के लिए बड़ी उम्मीद: चांदाफोर्ट सुपरफास्ट का रूट बढ़ा तो आसान होगा सफर, रेलवे ... Strange Police Case: पुलिस स्टेशन में महिला का 'शक्ति प्रदर्शन'! चालान कटते ही देवी का रूप, पुलिस ने... LPG Delivery Issue: जबलपुर में गैस वितरण का नया संकट! डिलीवरी बॉय नहीं पहुंचे घर, गैस गोदामों पर उमड...

तल्खी के लिए ट्रूडो जिम्मेदार… कनाडा पीएम के कबूलनामे पर भारत ने किया पलटवार

हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड मामले में कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रू़डो के कबूलनामे पर भारत ने पलटवार किया है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है पीएम ट्रू़डो ने जो बात स्वीकार की है, हम उस बात को लगातार कहते रहे हैं. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने कहा कि कनाडा ने हम पर जो गंभीर आरोप लगाए हैं, इसको लेकर उन्होंने हमें कोई सबूत पेश नहीं किए. पीएम ट्रू़डो के आरोपों से भारत और कनाडा के रिश्तों के बीच जो खटास आई है, उसकी जिम्मेदारी अकेले प्रधानमंत्री ट्रूडो की है.

ट्रू़डो ने स्वीकारी सबूत न देने की बात

भारत और कनाडा के रिश्तों में आई तल्खी के बीच प्रधानमंत्री ट्रूडो माना कि उन्होंने हरदीप सिंह निज्जर हत्या के मामले में भारत को केवल खुफिया जानकारी ही दी थी और कोई ठोस सबूत नहीं दिए थे. इस मामले में भारत शुरू से ही कनाडा के दावे को नकार रहा है. कनाडाई पीएम के बयान पर भारत ने कहा कि ट्रूडो का बयान राजनीति से प्रेरित है. वह भारत को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं.

भारत ने कनाडा के आरोपों को किया खारिज

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कनाडा के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. भारत ने जस्टिन ट्रूडो सरकार पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया है. भारत का कहना है कि उसने इस मामले में कनाडा से कई बार सबूत की पेशकश की लेकिन उसने कभी कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया केवल इंटेलीजेंस इनपुट दिया और उसी के आधार पर हम पर गंभीर आरोप लगाए.