ब्रेकिंग
मंडला में तेज रफ्तार डंपर और यात्री बस की जोरदार भिड़ंत, 24 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल Indore Crime News: इंदौर में शराब के नशे में धुत युवकों का तांडव, चेकिंग पाइंट पर कांस्टेबल और थाने ... Indore Kinnar News: इंदौर में किन्नरों का आतंक! 51 हजार रुपये नेग न मिलने पर महिला के बाल पकड़कर जमी... इंदौर इंजीनियर हत्याकांड: आरोपी बाप-बेटे को टाउनशिप ले गई पुलिस, सीन रिक्रिएशन के दौरान भारी तनाव Indore Weather Update 2026: इंदौर में गर्मी का 'डबल अटैक'; दिन के साथ रातें भी हुईं गर्म, सामान्य से... ग्वालियर में भाजपा पार्षद योगेंद्र यादव पर 25% कमीशन मांगने का आरोप; ठेकेदार ने सबूतों के साथ की शिक... Utkal Express Newborn Baby: उत्कल एक्सप्रेस के टॉयलेट में मिली लावारिस नवजात, आरपीएफ ने रेस्क्यू कर ... जबलपुर-नागपुर यात्रियों के लिए बड़ी उम्मीद: चांदाफोर्ट सुपरफास्ट का रूट बढ़ा तो आसान होगा सफर, रेलवे ... Strange Police Case: पुलिस स्टेशन में महिला का 'शक्ति प्रदर्शन'! चालान कटते ही देवी का रूप, पुलिस ने... LPG Delivery Issue: जबलपुर में गैस वितरण का नया संकट! डिलीवरी बॉय नहीं पहुंचे घर, गैस गोदामों पर उमड...

महाराष्ट्र में सिंगल फेज में 20 नवंबर को चुनाव, झारखंड में दो चरण में 13 और 20 को वोटिंग, 23 को नतीजे

नवंबर की सर्दी में देश का सियासी पारा हाई रहेगा. इसकी वजह है महाराष्ट्र, झारखंड के साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों पर होने वाला मतदान. महाराष्ट्र की 288 सीटों पर एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा. झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरण में वोट डाले जाएंगे. 47 विधानसभा सीटों और केरल की एक लोकसभा सीट पर 13 नवंबर को लोग अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे. एक अन्य विधानसभा सीट और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर 22 नवंबर को मतदान होगा. इसके बाद 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी.

महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी. नामांकन की आखिरी तिथि 29 अक्टूबर होगी. महाराष्ट्र में 9.63 करोड़ मतदाता नेताओं की किस्मत का फैसला करेंगे. 1 लाख 186 पोलिंग बूथ पर वोट डाले जाएंगे. महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को पूरा हो रहा है. यहां महायुति गठबंधन की सरकार है. एकनाथ शिंदे राज्य के सीएम हैं.

महाराष्ट्र चुनाव
नोटिफिकेशन 22 अक्टूबर
नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर
नॉमिनेशन जांच की आखिरी तारीख 30 अक्तूबर
नॉमिनेशन वापस लेने की आखिरी तारीख 4 नवंबर
मतदान 20 नवंबर
काउंटिंग 23 नवंबर

झारखंड में दो चरण में 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा. 2.6 करोड़ मतदाता नेताओं की किस्मत का फैसला करेंगे. इसमें 1.29 करोड़ महिलाएं और 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता हैं. राज्य में 29 हजार 562 पोलिंग बूथ पर वोट डाले जाएंगे. इसमें 5 हजार 42 बूथ शहरी इलाकों में और 24 हजार 520 बूथ ग्रामीण क्षेत्रों में होंगे. झारखंड में 81 विधानसभा सीटें हैं. इसमें 44 सामान्य, 28 अनुसूचित जनजाति और नौ अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं.

झारखंड चुनाव फेस-1 (43 सीटें) फेस-2 (38 सीटें)
नोटिफिकेशन 18 अक्टूबर 22 अक्टूबर
नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर 29 अक्टूबर
नॉमिनेशन जांच की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर 30 अक्तूबर
मतदान 13 नवंबर 20 नवंबर
वोटों की गिनती 23 नवंबर

किस राज्य की कितनी विधानसभा सीटों पर मतदान

उत्तर प्रदेश 9
राजस्थान 7
पश्चिम बंगाल 5
असम 5
बिहार 4
पंजाब 4
कर्नाटक 3
केरल 3
मध्य प्रदेश 2
सिक्किम 2
गुजरात 1
उत्तराखंड 1
छत्तीसगढ़ 1

इन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव
वायनाड 13 नवंबर
नांदेड़ 20 नवंबर

केरल की वायनाड सीट राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी. लोकसभा चुनाव में वो दो सीटों (यूपी की रायबरेली और केरल की वायनाड) से लड़े थे. दोनों पर जीत दर्ज की थी. इसके बाद वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया था. अब यहां उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होगा. नांदेड़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस नेता वसंतराव बलवंत राव के निधन की वजह से खाली हुई. 26 अगस्त को राव का निधन हो गया था. लोकसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी के प्रतापराव चिखलिकार को हराया था. अब 20 नवंबर को इस सीट पर मतदान होगा.