ब्रेकिंग
UP PCS 2024 Topper List: घर की जिम्मेदारियों के साथ नेहा पांचाल बनीं UPPSC टॉपर, टॉप 20 में 13 बेटिय... दूसरी बार बची जान! नागपुर एयरपोर्ट जा रहे कांग्रेस सांसद की कार का भीषण एक्सीडेंट, हालत स्थिर AIIMS Delhi Alumna Nepal Health Minister: एम्स दिल्ली की पूर्व छात्रा डॉ. निशा मेहता बनीं नेपाल की स... Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा के लिए खुले ग्रीन कार्ड के काउंटर, जानें किन वाहनों के लिए रजिस्ट... Unique Vow Fulfilled: 'पत्नी से पीछा छुड़ा दो भगवान', मन्नत पूरी होने पर पति ने की 9KM की दंडवत यात्... Bihar Politics News: राज्यसभा जाएंगे सीएम नीतीश कुमार और नितिन नवीन, बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों ... LPG Supply Crisis: गैस एजेंसी के बाहर डेरा! मच्छरदानी लगाकर सोने को मजबूर लोग, ओटीपी मिलने के बाद भी... Nainital Village Electricity: नैनीताल के इस गांव में आजादी के बाद पहली बार पहुंची बिजली, विधायक राके... Maharashtra Road Accident News: महाराष्ट्र में स्कॉर्पियो और बस की भीषण भिड़ंत, हादसे में 6 लोगों की... Lashkar Terrorist Arrested: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन; लश्कर आतंकी शब्बीर दबोचा गया, ...

नवी मुंबई एयरपोर्ट पर IAF के C-295 की सफल लैंडिंग, CM शिंदे ने रनवे का किया निरीक्षण, कॉकपिट में भी बैठे

महाराष्ट्र के नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को वायुसेना के सी-295 और सुखोई-30 विमान की सफल लैंडिंग हुई. विमान की उद्घाटन लैंडिंग के अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रनवे का निरीक्षण किया और वायुसेना के अधिकारियों को बधाई दी. इस दौरान उन्होंने कॉकपिट में बैठकर मौजूद लोगों का अभिवादन भी किया. इसके साथ ही सीएम शिंदे ने हवाई अड्डे का नाम लोकनेते डीबी पाटिल नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित किया.

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस अवसर पर कहा कि, ‘हम उड़ान के साथ-साथ लड़ाई के लिए भी तैयार हैं. हम जो कहते हैं, वो करते हैं.’ उन्होंने कहा कि नवी मुंबई हवाई अड्डा लोगों के लिए वरदान साबित होगा. भारतीय वायुसेना का सी-295 विमान नवी मुंबई हवाई अड्डे पर सफलतापूर्वक उतरा और रनवे पर उतरते ही उसे ‘वाटर सैल्यूट’ दिया गया. इसके बाद ‘सुखोई-30’ विमान को भी सफलतापूर्वक उड़ाया गया.

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी रहे मौजूद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्घाटन लैंडिंग के बाद खुद रनवे का निरीक्षण किया. उन्होंने इसके लिए वायुसेना के अधिकारियों को बधाई दी और कॉकपिट का आनंद भी लिया. लाडली बहन योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘हम जो कहते हैं, वह करते हैं, जो नहीं होगा, वह नहीं कहते, देखते हैं भविष्य में क्या होता है.’ उन्होंने कहा कि इन विमानों के सफल परीक्षण के बाद जल्द ही इस हवाई अड्डे से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संभव होंगी. साथ ही हवाई अड्डे का नाम लोकनेते डीबी पाटिल रखने की भी घोषणा की.

इस अवसर पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल, सिडको निगम के अध्यक्ष संजय शिरसाट, सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, सांसद श्रीरंग बारणे, सांसद सुनील तटकरे, सांसद नरेश म्हस्के, विधायक गणेश नाईक, विधायक महेश बालदी, सिडको के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक विजय सिंघल, नवी मुंबई नगर निगम के आयुक्त कैलाश शिंदे, उपायुक्त राहुल गेठे और अन्य गणमान्य उपस्थित थे.

कौन हैं लोकनेते डीबी पाटिल?

दिनकर बालू पाटिल का जन्म 13 जनवरी 1926 को नवी मुंबई के उरण के जसाई गांव में हुआ था. 24 जून 2013 को 87 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया. दिनकर एक प्रसिद्ध राजनेता के साथ-साथ वकील और किसानों की एक सशक्त आवाज थे. वे भारतीय किसान एवं मजदूर पार्टी के महासचिव भी थे. उन्होंने नवी मुंबई की स्थापना के लिए खरीदी गई कृषि भूमि का उचित मूल्य किसानों को दिलाने के लिए आंदोलन चलाया था. जो सफल रहा और नवी मुंबई के किसानों को न्याय मिला.

दिनकर बालू पाटिल के इस योगदान के लिए नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम उनके नाम पर रखा गया है. दिनकर ने अपने राजनीतिक जीवन में भी काफी ऊंचाइयां हासिल कीं. वे वर्ष 1962 में पहली बार विधायक बने और लगातार 5 बार इस पद पर चुने गए. वे एक बार एमएलसी, दो बार सांसद और एक बार महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रह चुके थे.