ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

महंगे शौक के लिए पति-पत्नी बन गए कर्जदार, चुकाने के लिए करने लगे लूट; पुलिस को बताई पूरी कहानी

मध्य प्रदेश की जबलपुर पुलिस ने बुलेट पर बैठ शहर में घूम-घूम कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है. दोनों बड़े शातिर तरीके से लूट की वारदात किया करते थे. पति बुलेट चलाता था, वहीं पीछे बैठी पत्नी लूट किया करती थी. दोनों महंगे शौक करने से कर्जदार बन गए. कर्जा चुकाने के लिए दोनों ने लूट करना शुरू कर दिया. लुटेरे पति-पत्नी को पुलिस ने 69 वर्षीय महिला के साथ लूट करने के मामले में गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस दोनों पति-पत्नी से पूछताछ कर रही है.

जबलपुर के ग्वारीघाट थाना प्रभारी सक्तु राम मरावी ने बताया कि एक अक्टूबर को गीत बिहार कालोनी फेस टू में रहने वाली बुजुर्ग महिला अलका भावे रोज की तरह सुबह 6.30 बजे टहल कर अपने घर की ओर आ रही थी. जब वे आदर्श स्कूल के सामने से गुजरी तभी बुलेट से आई दंपति ने उन्हें रोककर पूछा कि दुबे जी का मकान कौन सा है? अलका भावे ने कहा कि उन्हे नहीं मालूम, तभी पीछे बैठी महिला ने उनके गले से सोने का मंगलसूत्र छीना और भाग निकले.

CCTV फुटेज में आए नजर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंगलसूत्र छिनते ही महिला ने शोर मचाया, लेकिन लूटेरी दंपति भाग निकले. शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिन्होने पीछा किया लेकिन लुटेरे भाग निकले. मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. सुराग हाथ लगने पर पुलिस ने विभोर स्वामी और उसकी पत्नी खुशी पाण्डेय को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. इस दौरान दोनों ने लूट की वारदात स्वीकार की. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बुजुर्ग महिला से छीना हुआ मंगलसूत्र व घटना में प्रयुक्त रॉयल इन्फील्ड बुलेट जप्त कर ली.

पत्नी B-Com और पति इंटर पास

पुलिस के मुताबिक, दोनों पति-पत्नी एक संभ्रांत परिवार से ताल्लुक रखते हैं. पत्नी खुशी पांडे ने बीकॉम की पढ़ाई की है तो वहीं, पति विभव स्वामी ने 12वीं तक शिक्षा हासिल की है. इनके महंगे शौक ने इन्हें कर्ज में डुबो दिया. कर्जदार आए दिन उन्हें परेशान करते हैं. कर्ज चुकाने के लिए इन दोनो ने घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल दोनो पति पत्नी के खिलाफ धारा 304-2, 34 3-5 की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. दोनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा.