ब्रेकिंग
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ...

राजस्थान: किरोड़ी-बैरवा की जाएगी कुर्सी या होगा कुछ बड़ा खेल… सीएम भजनलाल शर्मा दिल्ली तलब

राजस्थान की सियासत में बड़े उलटफेर के संकेत मिल रहे हैं. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को आलाकमान ने अचानक से हरियाणा से दिल्ली तलब किया है. शर्मा हरियाणा में चुनाव प्रचार करने गए थे. कहा जा रहा है कि दिल्ली में भजनलाल शर्मा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलेंगे.

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार शाह और भजनलाल के मुलाकात में तीन मुद्दों पर मंथन हो सकता है. इनमें मंत्रिमंडल में फेरबदल, वर्तमान में विवादों में घिरे डिप्टी सीएम प्रेमचन्द बैरवा और लगातार सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल बैठे किरोड़ीलाल मीणा का मुद्दा शामिल हैं.

बता दें कि पिछले दिनों राजस्थान में जिस तरह से मंत्रियों विधायकों के सरकार के खिलाफ बयान और बागवाती सुरों से भजनलाल शर्मा की बड़ी किरकिरी हुई है उससे पार्टी की छवि भी काफी खराब हुई है. इसी बात से आलाकमान नाराज है.

सरकार में कद्दावर मंत्री किरोड़ी लाल मीणा लंबे वक्त से इस्तीफा देकर बैठे हुए हैं. सरकार उनका इस्तीफा न तो स्वीकार कर रही है और न ही मीणा इस्तीफा वापस ले रहे हैं.

7 सीटों पर उपचुनाव होने हैं, हाईकमान नाराज

जल्दी ही राजस्थान में 7 सीटों पर उपचुनाव होने हैं और उससे पहले पार्टी में विरोध देखने को मिल रहा है. वहीं आलाकमान की तरफ से उपचुनाव से पहले कैबिनेट में फेरबदल कर जातिगत समीकरण को साधने और जमीनी कार्यकर्ताओं में मैसेज भी दिया जा सकता है. पार्टी को एकजुट रखने के लिए गृहमंत्री अमित शाह से मुख्यमंत्री की मुलाकात अब अहम मानी जा रही है.

पिछले दिनों राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेमचन्द बैरवा के बेटे के वायरल वीडियो से प्रेमचन्द बैरवा को विपक्ष ने बहुत घेरा था. वहीं वीडियो वायरल होने के बाद प्रेमचन्द बैरवा के बयान के बाद सरकार की बहुत किरकिरी हुई थी. उसके बाद आलाकमान ने प्रेमचन्द बैरवा को दिल्ली तलब किया था. अब अचानक से आलाकमान ने मुख्यमंत्री को दिल्ली तलब किया है तो इसके मायने सरकार में बड़े बदलाव माने जा रहे हैं.