ब्रेकिंग
Som Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत आज, शाम को जलाएं यह विशेष दीपक, महादेव करेंगे ... Summer Makeup Tips: गर्मियों में पसीने से नहीं खराब होगा मेकअप, लंबे समय तक टिकाए रखने के लिए अपनाएं... Dehradun Crime News: ओवरटेकिंग विवाद में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली मारकर हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौ... UP PCS 2024 Topper List: घर की जिम्मेदारियों के साथ नेहा पांचाल बनीं UPPSC टॉपर, टॉप 20 में 13 बेटिय... दूसरी बार बची जान! नागपुर एयरपोर्ट जा रहे कांग्रेस सांसद की कार का भीषण एक्सीडेंट, हालत स्थिर AIIMS Delhi Alumna Nepal Health Minister: एम्स दिल्ली की पूर्व छात्रा डॉ. निशा मेहता बनीं नेपाल की स... Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा के लिए खुले ग्रीन कार्ड के काउंटर, जानें किन वाहनों के लिए रजिस्ट... Unique Vow Fulfilled: 'पत्नी से पीछा छुड़ा दो भगवान', मन्नत पूरी होने पर पति ने की 9KM की दंडवत यात्... Bihar Politics News: राज्यसभा जाएंगे सीएम नीतीश कुमार और नितिन नवीन, बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों ... LPG Supply Crisis: गैस एजेंसी के बाहर डेरा! मच्छरदानी लगाकर सोने को मजबूर लोग, ओटीपी मिलने के बाद भी...

जम्मू कश्मीर: जैश-ए-मोहम्मद के 6 सहयोगी गिरफ्तार, युवाओं को संगठन में शामिल होने के लिए कर रहे थे प्रेरित

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में पुलिस को आतंकवादियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने शुक्रवार को हथियार और गोला-बारूद के साथ आतंकवादियों के 6 सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. एक पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी युवाओं को अपने संगठनों में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. पुलिस को एक खुफिया जानकारी मिली थी जिसके आधार पर यह गिरफ्तारी हुई है,.

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी ऐसे युवाओं को चिन्हित करने के प्रयास कर रहे हैं, जिन्हें आतंकवादी संगठनों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा सकता है. पुलिस के अनुसार, औपचारिक रूप से शामिल किए जाने से पहले ऐसे युवकों को आतंकवादी कृत्य करने के लिए हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक दिए जाते थे.

युवाओं को आतंकवाद से जोड़ने का हो रहा था प्रयास

प्रवक्ता ने कहा कि जांच के दौरान, इस मॉड्यूल का हिस्सा रहे युवकों की पहचान की गई. यह बात सामने आई कि पाकिस्तान निवासी आतंकवादी ने जेल में बंद एक ओजीडब्ल्यू की सहायता से कई युवकों चिन्हित किया था. ये आतंकी युवाओं को अवंतीपोरा और कुलगाम जिले के त्राल क्षेत्र में आतंकवादी रैंकों में शामिल होने के लिए प्रेरित हुए थे.

इन युवकों को पिस्तौल, ग्रेनेड, आईईडी और अन्य विस्फोटक उपलब्ध कराए गए. प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में अब तक आतंकवादियों के 6 सहयोगियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. साथ ही इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस को आतंकवादियों के सहयोगियों के पास से कई अवैध हथियार बरामद हुए हैं.

कई अवैध हथियार हुए बरामद

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों के सहयोगियों के पास से रिमोट सहित पांच आईईडी, 30 डेटोनेटर, आईईडी के लिए 17 बैटरियां, दो पिस्तौल, पिस्तौल की तीन मैगजीन, 25 गोलियां, चार हथगोले और 20 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं. वहीं, पुलिस आगे की जांच में जुटी है.