ब्रेकिंग
UP PCS 2024 Topper List: घर की जिम्मेदारियों के साथ नेहा पांचाल बनीं UPPSC टॉपर, टॉप 20 में 13 बेटिय... दूसरी बार बची जान! नागपुर एयरपोर्ट जा रहे कांग्रेस सांसद की कार का भीषण एक्सीडेंट, हालत स्थिर AIIMS Delhi Alumna Nepal Health Minister: एम्स दिल्ली की पूर्व छात्रा डॉ. निशा मेहता बनीं नेपाल की स... Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा के लिए खुले ग्रीन कार्ड के काउंटर, जानें किन वाहनों के लिए रजिस्ट... Unique Vow Fulfilled: 'पत्नी से पीछा छुड़ा दो भगवान', मन्नत पूरी होने पर पति ने की 9KM की दंडवत यात्... Bihar Politics News: राज्यसभा जाएंगे सीएम नीतीश कुमार और नितिन नवीन, बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों ... LPG Supply Crisis: गैस एजेंसी के बाहर डेरा! मच्छरदानी लगाकर सोने को मजबूर लोग, ओटीपी मिलने के बाद भी... Nainital Village Electricity: नैनीताल के इस गांव में आजादी के बाद पहली बार पहुंची बिजली, विधायक राके... Maharashtra Road Accident News: महाराष्ट्र में स्कॉर्पियो और बस की भीषण भिड़ंत, हादसे में 6 लोगों की... Lashkar Terrorist Arrested: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन; लश्कर आतंकी शब्बीर दबोचा गया, ...

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बिछने लगी बिसात, जानें चुनाव आयोग की क्या है तैयारी

लोकसभा चुनाव के बाद अब महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज हो गई है. लोकसभा चुनाव के बाद अब राज्य में विधानसभा चुनाव का इंतजार है. दूसरी ओर, राज्य की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गयी है. सीटों के बंटवारे और मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चा चल रही है. सत्तारूढ़ दल और विपक्षी पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गये हैं. ऐसे में लोगों की निगाहें इस पर टिकी हुई हैं कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की घोषणा कब होगी?

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक घटनाक्रम तेज हो गया है. इसी पृष्ठभूमि में चुनाव आयोग की टीम महाराष्ट्र जा रहा है. चुनाव आयोग की टीम 26 सितंबर से 28 सितंबर तक चार दिनों के लिए महाराष्ट्र का दौरा करेगी.

इस दौरे के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के साथ चुनाव आयोग की टीम विधानसभा चुनाव के बारे में जानकारी लेगी. इस दौरे के दौरान राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों से भी चर्चा की जायेगी.