ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

अरविंद केजरीवाल जल्द खाली करेंगे सरकारी मकान… मुख्यमंत्री पद के बाद छोड़ेंगे सारी सुविधाएं

दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल उन्हें मिलने वाली सरकारी सुविधाओं को छोड़ेंगे. केजरीवाल सरकारी आवास को कुछ हफ्ते में खाली करेंगे. आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि वह कुछ हफ्ते में सरकारी आवास को खाली कर देंगे. मुख्यमंत्री के तौर पर अरविंद केजरीवाल को बहुत सी सुविधाएं मिली हुई हैं लेकिन कल इस्तीफा देते ही उन्होंने कहा कि सारी सरकारी सुविधाएं छोड़ देंगे.

उन्होंने आगे कहा कि दूसरे नेता चिपके रहते हैं लेकिन अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकारी मकान कुछ हफ्ते में खाली कर देंगे. केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर भी खतरा है. उनपर हमले भी हुए. हमने भी कहा कि यह घर जरुरी है लेकिन उन्होंने कहा कि मेरी रक्षा ईश्वर करेंगे. मैं 6 महीने जेल में खूंखार अपराधियों के बीच रहा.

‘मैं घर छोड़ूंगा’

इसके साथ ही संजय सिंह ने यह भी कहा कि अभी केजरीवाल कहां रहेंगे यह तय नहीं है लेकिन जल्द ही कोई ठिकाना तय किया जाएगा. केजरीवाल जी का कहना है कि अब ईश्वर ही मेरी रक्षा करेंगे. मैं घर छोड़ूंगा. बीजेपी जो कर रही है वह सभी आपके सामने है. पार्टी को खत्म करने की कोशिश की जा रही है लेकिन केजरीवाल ने हौसले से जवाब देने का काम किया है. आप सोचिए कि अगर केजरीवाल नहीं होंगे तो दिल्ली का क्या होगा, मुफ्त शिक्षा और इलाज कौन देगा, आपको सोचना होगा.

भाजपा पर साधा निशाना

संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने कल अपने पद से इस्तीफा दिया. उनके इस फैसले से दिल्ली की जनता, दुखी और गुस्से में है कि उनके मुख्यमंत्री ने उनके लिए इतना काम किया लेकिन इस्तीफा देना पड़ा. लोग पूछ रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा क्यों देना पड़ा. आपने देखा होगा कि पिछले 2 सालों से भाजपा अरविंद केजरीवाल को बदनाम कर रही थी. झूठे मुकदमे लगाए गए. उनको भ्रष्टचारी बताया. कोई मोटी चमड़ी का नेता होता तो इस्तीफा नहीं देता लेकिन अरविंद केजरीवाल ईमानदार है.