ब्रेकिंग
बड़ी खबर: मध्य प्रदेश में जजों के थोकबंद तबादले! हाईकोर्ट ने 250 से ज्यादा न्यायाधीशों को इधर से उधर... Indore Road Accident: खुशियां मातम में बदलीं! इंदौर में ट्रक में घुसी बारात से भरी गाड़ी, हादसे में ... Bhopal Crime: भोपाल में समझाने गए दो छात्रों को बदमाशों ने मारी गोली! शराब पार्टी का कर रहे थे विरोध Indore Factory Accident: इंदौर के कारखाने में बड़ा हादसा! ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल, 8 महिलाओं क... Shahdol Mystery: शहडोल में ट्रेलर के केबिन में फांसी पर लटका मिला ड्राइवर का शव, हत्या या खुदकुशी? उ... Kanha National Park: कान्हा में बाघों की मौत का 'खूनी' रहस्य! अब बाघिन T-122 का मिला शव, वन विभाग मे... MP Wheat Procurement 2026: मध्य प्रदेश में इस दिन से शुरू होगी गेहूं की खरीदी! नोट कर लें MSP पर फसल... खाकी के भेस में लुटेरे! 'आगे चेकिंग हो रही है' कहकर उतरवाए गहने, फिर चेन झपटकर फरार हुए नकली पुलिस व... Indore Road Accident: इंदौर में भीषण सड़क हादसा! ट्रक में घुसी बारात से भरी गाड़ी, 4 लोगों की दर्दना... बंपर पैदावार का सीक्रेट: फसल लगाने से पहले जरूर कराएं मिट्टी की जांच, जानें नमूना लेने का सबसे सही औ...

शव पहुंचाने के लिए जननी एक्सप्रेस का चालक ले रहा था रुपये… वीडियो वायरल हुआ तो सीएमएचओ ने किया बर्खास्त

मैहर । इंटरनेट मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद सतना कलेक्टर ने सीमा को मामले की सच्चाई पता लगाने की बात कही। घटना की जानकारी होते ही सीएमएचओ डॉ एलके तिवारी ने जननी एक्सप्रेस में तैनात चालक से पीड़ित परिवार को न केवल रुपये वापस की कराए बल्कि तत्काल प्रभाव से उक्त चालक की सेवाएं समाप्त कर दीं।

प्रसूता को प्रसव के लिए सतना जिला अस्पताल लाया गया था

सीएमएचओ सतना ने बताया कि मैहर जिले के रामनगर क्षेत्र के ग्राम झिन्ना की एक प्रसूता को प्रसव के लिए सतना जिला अस्पताल लाया गया था। यहां उसने बच्चे को जन्म तो दिया लेकिन नवजात की मौत हो गई। अस्पताल से प्रसूता और मृत नवजात को झिन्ना ले जाने के लिए वाहन की तलाश शुरू हुई तो एक एंबुलेंस चालक समय लाल साकेत तैयार हो गया।

2500 रुपये में उन्हें ले जाने को राजी हो गया एंंबुलेंस चालक

सौदेबाजी की और 2500 रुपये में उन्हें ले जाने को राजी हो गया। एंंबुलेंस चालक ने झिन्ना पहुंचकर जब पैसे लिए। इसके बाद वहां किसी व्यक्ति ने रुपये लेते और गिनते हुए ड्राइवर का वीडियो बना लिया, जिसे अब इंटरनेट मीडिया में वायरल कर दिया।

वायरल वीडियो पर सीएमएचओ ने लिया एक्शन

सीएमएचओ डॉ. एलके तिवारी ने भी इस पर संज्ञान लिया। सीएमएचओ ने जननी और एंंबुलेंस सेवा से संबंधित सुपरवाइजर को निर्देश देकर वसूली गई रकम वापस कराई। एंंबुलेंस चालक समय लाल साकेत को भी बर्खास्त कर दिया गया है।

जननी एक्सप्रेस में शव का परिवहन कैसे?

एंबुलेंस के चालक ने मृतक के परिजनों से अवैध वसूली की ये मामला तो है ही पर सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि प्रसूताओं के लिए चलने वाली जननी एक्सप्रेस में आखिर शव परिवहन कैसे किया गया? गाड़ी बुक कैसे हो गई और किस तरीके से किस-किस को कहां गुमराह किया गया? इन सभी बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।

आउट-सोर्स परिवहन संस्था के सुपरवाइजर से जवाब भी तलब किया

108 हो या जननी,दोनों हैं तो एक ही पर दोनों में ही डेडबॉडी का परिवहन नहीं हो सकता है। जननी अस्पताल से प्रसूता के लिए बुक हुई थी पर प्रसूता ने जिस नवजात को जन्म दिया था उसकी मौत हो गई थी उसके शव को ही पहुंचाने जननी चालक समय लाल ने ढ़ाई हजार रुपये वसूल लिए। अवैध वसूली के इस मामले में चालक को हटा दिया गया है। लगातार आ रही शिकायतों और जननी में शव परिवहन को लेकर सच्चाई क्या थी। इस पर सीएमएचओ आउट-सोर्स परिवहन संस्था के सुपरवाइजर से जवाब भी तलब किया है।