ब्रेकिंग
Jharkhand Robotics Festival: झारखंड में तकनीक का जलवा, रोबोटिक्स फेस्टिवल में अपना हुनर दिखाएंगे युव... मॉक ड्रिल नहीं हकीकत! दुश्मन की सीमा में गिरा अमेरिकी पायलट, 48 घंटे के उस खौफनाक ऑपरेशन की पूरी कहा... CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आसमानी आफत! अगले 24 घंटे भारी बारिश, ओले और बिजली गिरने का ऑरेंज अल... सावधान रेल यात्री! आज बिलासपुर से रायपुर के बीच नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, रद्द और डायवर्ट ट्रेनों की प... 20 साल का साथ और आँखों में अंधेरा: बूढ़े 'छोटू' की जंगल में विदाई, रो पड़ीं सबकी आंखें Ambikapur Horror: अंबिकापुर में 'निर्भया' जैसी दरिंदगी से उबला शहर, सड़कों पर उतरी जनता; आरोपियों को... CG vs Telangana: ₹2,000 करोड़ के बिजली बिल पर ठनी! छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच आर-पार की जंग एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 26 साल पुराने घोटाले में पूर्व प्रबंधक अरेस्ट, ₹1 करोड़ 86 लाख के गबन का है ... भिलाई में छात्रा का आत्मघाती कदम: सुसाइड नोट में लिखा- 'मम्मी-पापा मुझे माफ करना', स्मृति नगर में भी... Chhattisgarh Mineral Revenue: छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग! खनिज राजस्व में रचा इतिहास, 2025-26 में हुई 1...

छतरपुर में तालाब में डूबने से दो जुड़वा बहनों की हुई मौत,एक को बचाते समय दूसरी बहन भी डूब गई

छतरपुर। बक्सवाहा थाना क्षेत्र में पड़रिया गांव में दो जुड़वा बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई है, आपको बता दें कि बच्ची के माता-पिता मजदूरी करते हैं और बाहर रहते हैं। बच्चियां अपने दादा-दादी के पास गांव में रहती थी और खेलते – खेलते तालाब में नहाने के लिए चली गईं, यहां पर एक बच्ची डूबने लगी जिसे बचाने के लिए दूसरी बच्ची तालाब में कूद गई, लेकिन वह भी डूब गई। तत्काल ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चियों को तालाब से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया यहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें की पूजा और अर्चना पड़रिया की रहने वाली दोनों जुड़वा बहने हैं और दोनों के माता-पिता पूने में मजदूरी करते हैं इसलिए दोनों दादा और दादी के पास रहती हैं। सोमवार को दोनों बच्चियां खेत में खेल रही थीं।

इस दौरान तालाब की तरफ चली गईं और नहाते समय एक बच्ची पूजा तालाब में डूबने लगी उसे बचाने के लिए बहन अर्चना भी तालाब में कूद गई थी, जिसके बाद वह भी पानी में डूब गई और दोनों की डूब कर मौत हो गई है ग्रामीणों ने बच्चियों को बाहर निकाला और  अस्पताल ले गए यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।