ब्रेकिंग
Jharkhand Robotics Festival: झारखंड में तकनीक का जलवा, रोबोटिक्स फेस्टिवल में अपना हुनर दिखाएंगे युव... मॉक ड्रिल नहीं हकीकत! दुश्मन की सीमा में गिरा अमेरिकी पायलट, 48 घंटे के उस खौफनाक ऑपरेशन की पूरी कहा... CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आसमानी आफत! अगले 24 घंटे भारी बारिश, ओले और बिजली गिरने का ऑरेंज अल... सावधान रेल यात्री! आज बिलासपुर से रायपुर के बीच नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, रद्द और डायवर्ट ट्रेनों की प... 20 साल का साथ और आँखों में अंधेरा: बूढ़े 'छोटू' की जंगल में विदाई, रो पड़ीं सबकी आंखें Ambikapur Horror: अंबिकापुर में 'निर्भया' जैसी दरिंदगी से उबला शहर, सड़कों पर उतरी जनता; आरोपियों को... CG vs Telangana: ₹2,000 करोड़ के बिजली बिल पर ठनी! छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच आर-पार की जंग एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 26 साल पुराने घोटाले में पूर्व प्रबंधक अरेस्ट, ₹1 करोड़ 86 लाख के गबन का है ... भिलाई में छात्रा का आत्मघाती कदम: सुसाइड नोट में लिखा- 'मम्मी-पापा मुझे माफ करना', स्मृति नगर में भी... Chhattisgarh Mineral Revenue: छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग! खनिज राजस्व में रचा इतिहास, 2025-26 में हुई 1...

विदिशा : पीतल ब्रिज से गिरने से पति पत्नी की मौत, 6 महीने पहले हुई थी शादी, घर में मचा हाहाकार

विदिशा : विदिशा में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां रात्रि करीब 8-9 बजे के बीच पीतल मिल ओवर ब्रिज से गिरने से 27 -28 वर्षीय युवक विशाल और उसकी पत्नी नेहा की मौत हो गई। स्थानीय लोगों बताया कि पीतल मिल की ओर से विशाल और उसकी पत्नी नेहा जुपिटर स्कूटी से आ रहे थे और वाहन की स्पीड अधिक होने के कारण ब्रिज से टकराकर दोनों ब्रिज से नीचे गिर गए। जुपिटर स्कूटी ब्रिज के ऊपर ही पड़ी रही जहां आसपास के लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। 108 एंबुलेंस द्वारा पति और पत्नी को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि विशाल अहिरवार और नेहा दोनों की लगभग 6 महीने पहले ही शादी हुई थी।

वही इस संबंध में मृतक विशाल के पिता का कहना है कि विशाल अहिरवार उनके परिवार में सबसे बड़ा लड़का था और कमाऊ बेटा था जो ऑटो चलाकर परिवार का जीवन यापन करता था। वही 6 महीने पहले विशाल की शादी हुई थी और आज ब्रिज से गिरने से विशाल और उसकी पत्नी की मौत हो गई जिसकी जानकारी उनके पिता को अस्पताल में आकर मिली।

जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर प्रदीप गुप्ता का कहना है कि कुछ देर पहले एंबुलेंस के माध्यम से पति और पत्नी को लाया गया था जिसमें विशाल अहिरवार की उम्र लगभग 25- 26 साल और मृतक नेहा की उम्र लगभग 22- 23 साल जिनकी मौत हो गई उन्हें फिलहाल पोस्टमार्टम रूम में रखवा दिया गया है।