ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

सुबह उठते ही चेहरे पर लगाएं ये चीजें, दिनभर रहेगा निखार

सुबह उठते ही जैसे लोग दांतों को ब्रश करते और नहाते हैं. वैसे ही स्किन का ख्याल रखना भी बहुत जरूरी है. जो लोग सारा दिन बाहर रहते हैं या फिर ऑफिस के लिए बाहर जाते हैं. उन्हें स्किन केयर के लिए सारा दिन समय नहीं मिलता है. ऐसे में बस सुबह उठकर फेस वॉश करना ही काफी नहीं है. क्योंकि आपको सारा दिन बाहर रहना है ऐसे में धूल-मिट्टी के कण स्किन पर चिपकते हैं और सूरज की हानिकारक किरणों का भी प्रभाव स्किन पर पड़ता है. ऐसे में स्किन की केयर करना बहुत जरूरी है. जिसकी वजह से स्किन डैमेज या फिर इससे जुड़ी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं.

अगर आप भी हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं तो आप सुबह उठकर फेस वॉश करने के बाद स्किन पर रसोई में मौजूद कुछ चीजें लगा सकती हैं. जिससे आपकी स्किन सारा दिन तरोताजा महसूस करे साथ ही ग्लो बरकरार रहे. सुबह उठते ही सबसे पहले चेहरे को अच्छे से धोएं. इससे चेहरे से रातभर की अशुद्धियों, पसीने और सीबम को हटाने में मदद मिलती है. एक हल्के और स्किन टाइप के मुताबिक फेस वॉश का उपयोग करें. इसके बाद इन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

कच्चा दूध

कच्चा दूध एक बेहतरीन हाइड्रेटर और क्लींजर का काम करता है. इसलिए एक कॉटन पैड को दूध में डुबोकर चेहरे पर लगाएं. ये स्किन को नमी प्रदान करता है और उसे सॉफ्ट बनाने के में मददगार साबित हो सकता है. मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को एक्सफोलिएट भी करता है. ऐसे में सुबह उठकर चेहरे पर दूध लगाना स्किन के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

एलोवेरा जेल

चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने फायदेमंद साबित हो सकता है. ये स्किन को हाइड्रेट करने और नमी प्रदान करने में मदद करता है. एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो स्किन की रेडनेस और सूजन को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं.

टी बैग

कई बार ज्यादा थकावट के कारण चेहरे डल नजर आता है. ऐसे में आप टी बैग का इस्तेमाल कर सकती हैं. इसके लिए टी बैग को गर्म पानी डालें और चाय बन जाने पर उसे निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें. इसके बाद ठंडे टी बैग को स्किन पर लगाएं. ये आंखों के नीचे की सूजन और थकावट को कम करने में मददगार साबित हो सकता है. साथ ही स्किन पर ग्लो लाने में मदद कर सकता है.

इसके साथ ही घर से बाहर निकलते समय चेहरे को पानी से साफ कर आप टोनर, सीरम, मॉइस्चराइजर और खासकर के सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें. मॉइस्चराइजर स्किन को नमी प्रदान करने और सनस्क्रीन सूरज की हानिकारक किरणों से स्किन का बचाव करने में मददगार साबित हो सकते हैं.