ब्रेकिंग
MP Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसे, मुरैना में ससुर-दामाद समेत मंडला में 6 लोगों की द... Digital India in MP: अशोकनगर की पंचायत बनी मिसाल, वाई-फाई और सीसीटीवी से लैस गांव देख सिंधिया हुए इम... Satna Hospital News: सतना में किडनी चोरी का आरोप! ब्रेन ट्यूमर का होना था ऑपरेशन, मरीज के पेट में भी... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 4 वेदर सिस्टम सक्रिय, 30 जिलों में आंधी और झमाझम बारिश का रेड अलर... UCC Row: यूनिफॉर्म सिविल कोड के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, गुजरात हाई कोर्ट में चुनौती देने का क... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के ड्राइवर और गनमैन पर जानलेवा हमला, पुलिस ने एक आरोपी को लिया हिरासत ... CSK vs PBKS IPL 2026: पंजाब किंग्स ने फिर भेदा चेपॉक का किला, IPL इतिहास में पहली बार घर में हारी चे... Junior Bachchan Parenting: अभिषेक बच्चन का बेटी आराध्या पर बड़ा बयान, बताया कैसे रखते हैं उसकी परवरि... Surat Textile Market Crisis: वैश्विक युद्ध की मार से सूरत का कपड़ा बाजार बेहाल, प्रोडक्शन में 30% तक... Induction Cooktop Science: बिना आग और बिना गर्म हुए कैसे पक जाता है खाना? समझें इंडक्शन के पीछे का प...

जावद में जाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एमडी ड्रग्स और नशीले पाउडर के साथ एक आरोपी पकड़ा

जावद: रतनगढ़ थाने की जाट पुलिस चौकी ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए, रशियन ड्रग एम डी के साथ अल्प्राजोलम पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए रतनगढ़ थाना प्रभारी बी. एस. गोरे ने बताया कि जाट पुलिस चौकी प्रभारी ए. एस. आई. कैलाश राठौर को मुखबिर से सूचना मिली थी, कि एक युवक नीले रंग की मोटर साइकिल पर जिसकी पीठ पर एक बेग टंगा है, वो मंदसौर से जाट होकर अवैध मादक पदार्थ एम.डी.और अल्प्राजोलम नशीला पावडर पीठ पर टांगे हुए लेकर बेगू की तरफ किसी को देने जाने वाला है, इस सूचना पर चौकी प्रभारी ने गोल डूंगरी चौराहा जाट मे नाकाबंदी की तो एक मोटर साइकिल पर एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। उसको रोककर बैग की तलाशी ली तो उसमें अवैध मादक पदार्थ एम. डी. 33 ग्राम के साथ नशीला ड्रग्स, अल्प्राजोलम  375 ग्राम जिसकी कीमत 13 लाख रूपये है, पुलिस ने बरामद करके आरोपी तस्कर वसीम पिता खाजू अजमेरी उम्र 19 साल निवासी ग्राम बागलिया थाना हथुनीया जिला प्रतापगढ़ राजस्थान को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एन. डी. पी. एस एक्ट की धारा 8/22 में प्रकरण दर्ज किया है। अब पुलिस आरोपी तस्कर से पूछताछ कर रही है कि पकड़ाई ड्रग कहां से लाया था और किसे देना थी।

पहली बार थाना रतनगढ़ की पुलिस चौकी जाट ने ये एम. डी. जैसी और अल्प्राजोलम जैसे अवैध मादक पदार्थ को बरामद किया है, क्योंकि इस क्षेत्र में अफीम के पट्टे होने से यहां सरकार द्वारा दिए गए लाइसेंस पर अफीम की खेती की जाती है और इस क्षेत्र में अफीम और डोडाचूरा जैसे मादक पदार्थों की तस्करी भी जमकर होती है और आए दिन पुलिस इसकी तस्करी करने वालों को पकड़ती है, मगर एम. डी जैसी ड्रग का पकड़ना क्षेत्र में बड़ी बात है, क्योंकि ये ड्रग काफी खतरनाक है और युवा वर्ग इसकी लत में पड़ रहे हैं।