ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

हम घुसपैठिए और मंगलसूत्र छीनने वाले नहीं… फारूक अब्दुल्ला का अमित शाह को जवाब

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को जम्मू पहुंचे थे, जहां उन्होंने आतंकवाद से लेकर विपक्षी पार्टी कांग्रेस, एनसी, पीडीपी पर जमकर निशाना साधा. अमित शाह के बयान के बाद रविवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस के चीफ फारूक अब्दुल्ला ने शाह के बयान पर पलटवार किया. फारूक अब्दुल्ला ने कहा हम घुसपैठिए और मंगलसूत्र छीनने वाले नहीं है.

एनसी प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा, इनको (बीजेपी) डर ही तो नेशनल कॉन्फ्रेंस का है, इसीलिए यह हर तरह से कोशिश करेंगे, एनसी को हर तरह से बदनाम करेंगे, मगर एनसी फतह होगी. फारूक अब्दुल्ला से जब सवाल पूछा गया, अमित शाह ने कहा था, यह जो भी कांग्रेस और एनसी के बीच गठबंधन हुआ है यह कुछ तय समय के लिए है.

जिस पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा, वो तो बहुत कुछ कहते हैं, लेकिन मैं उनसे कहना चाहता हूं, जिस भारत को वो बनाना चाहते हैं, हम उस भारत के खिलाफ हैं. भारत जो है, वो सबका हैं, हिन्दू का, सिख का, ईसाई का, बोद्ध का जितने भी यहां रहने वाले हैं वो यहां के हैं.

“हम घुसपैठिये नहीं है”

फारूक अब्दुल्ला ने कहा, हम घुसपैठिये नहीं है, हम मंगलसूत्र नहीं लेने वाले हैं. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, जो मुसलमानों पर उंगली उठा रहे हैं, उन्हें यह पाता होना चाहिए मुसलमान ने भी इस मुल्क की आजादी के लिए काम किया है, जान दी हैं, मुसलमान बराबर का हिस्सेदार हैं.

उन्होंने कहा, वो सिर्फ हिंदुओं को डराने की कोशिश कर रहे हैं, वो सिर्फ यह समझते हैं कि हिंदू उनको वोट देगा, उन्होंने कहा, पहले तो इन्होंने राम को बेचने की कोशिश की, अब ये डराने की कोशिश कर रहें है.

उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, वो कहते हैं कि अगर यहां पर कांग्रेस एनसी आई तो फिर से यहां पर आंतकवाद होगा, मैं उनसे पूछता हूं कि यह 370 ले गए क्या आतंकवाद बंद हुआ, आज आतंकवाद फिर से शुरू हो गया है और उसके जिम्मेदार यह खुद है फिर हमें कहते हैं कि हम जिम्मेदार है. उन्होंने कहा एक दिन आएगा जब हमें स्टेटहुड वापस मिलेगा.

अमित शाह ने किया था एनसी पर हमला

अमित शाह ने एनसी पर निशाना साधते हुए कहा था,अब्दुल्ला परिवार को मत जिताना, कटोरा लेकर जाना पड़ेगा श्रीनगर. साथ ही उन्होंने कहा, एनसी, कांग्रेस, पीडीपी वाले कहते हैं, हम पहले जैसी व्यवस्था लाएंगे, क्या आप इससे सहमत हो? जिस ऑटोनॉमी की बात ने जम्मू कश्मीर को आग में झुलसाया, घाटी में 40 हजार लोग मारे गए. ये कहते हैं, हम जम्मू कश्मीर को ऑटोनॉमी देंगे, मैं आज कह कर जाता हूं, कोई भी ताकत ऑटोनॉमी की बात नहीं कर सकती.