ब्रेकिंग
Mathura News: वृंदावन में यमुना नदी में पलटा स्टीमर, 10 की मौत; 15 बचाए गए और कई अब भी लापता, रेस्क्... Punjab Politics: सुनील जाखड़ ने सीएम भगवंत मान को लिखा पत्र, संकट में घिरे किसानों के लिए मुआवजे और ... Amritsar News: अमृतसर में चला प्रशासन का बुलडोजर, कई अवैध कॉलोनियां पूरी तरह ध्वस्त; भू-माफियाओं में... Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, जानें आज आपके शहर में क्या हैं 22 और ... Water Connection Rules: सावधान! इन शर्तों को पूरा न करने पर काट दिया जाएगा पानी का कनेक्शन, प्रशासन ... Ludhiana Police: महिला सम्मान और सुरक्षा को लेकर लुधियाना पुलिस अलर्ट, शुरू की ये खास नई पहल; जानें ... Crime News: कलयुगी पिता ने शर्मसार किए रिश्ते, दो साल तक बेटी से करता रहा अश्लील हरकतें; पुलिस ने कि... Ludhiana Jail: लुधियाना जेल में हवालाती से प्रतिबंधित सामान बरामद, जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR; सुर... Real Estate Fraud: फ्लैट दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, 2 महिलाओं समेत 3 जालसाजों पर केस दर्ज; जांच ... बड़ा हादसा टला: बीच सड़क पर धूं-धूं कर जली सवारियों से भरी बस, जान बचाने के लिए लोगों ने लगाई छलांग

भोपाल में तेज रफ्तार कार की टक्कर से मैनिट के छात्र की मौत, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा

भोपाल: शहर के नेहरू नगर इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने आगे जा रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। मधुरम चौराहे के नजदीक शुक्रवार रात हुए इस हादसे में बाइक सवार युवक को गंभीर चोट आई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार चालक द्वारा ओवरटेक करने की कोशिश में यह हादसा हुआ। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मर्ग कायमी के बाद पुलिस ने मामले को विवेचना में ले लिया है।

कमला नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आकृति ईको सिटी बावड़ियाकलां में रहने वाले राहुल सिंह (32) पुत्र जेबी सिंह शुक्रवार रात रात करीब नौ बजे घर से दोस्त से मिलने जाने का बोलकर निकले थे। दोस्त से मुलाकात के बाद देर रात वह घर लौट रहे थे। तभी रामेश्वरी गेट के पास उन्हें पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल राहुल को जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात करीब डेढ़ बजे उनकी मौत हो गई।
उनके बड़े भाई अशोक सिंह ने बताया कि राहुल एमटेक करने के बाद मैनिट से पीएचडी कर रहे थे। वह पीएचडी करने के बाद प्रोफेसर बनना चाहते थे। उनके पिता भी भोपाल के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में प्रोफेसर रहे हैं। दो साल पहले ही वह सेवानिवृत्त हुए हैं।