ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

लालू यादव से मुलाकात के वायरल वीडियो के बीच नीतीश कुमार ने नड्डा के सामने किया बड़ा ऐलान

इस समय बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू यादव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो दोनों की एक मुलाकात का है, जिसमें सीएम नीतीश कुमार राजद प्रमुख लालू यादव से मुस्कुराते हुए मिल रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के सामने एक बड़ा ऐलान कर दिया है.

दरअसल, इस समय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा बिहार के दौरे पर हैं, जहां वो पटना के इंदिरा गांधी मेडिकल साइंस संस्थान का उद्घाटन कर रहे हैं. इसी दौरान जब नीतीश कुमार और लालू यादव का वीडियो सामने आया तो लोग कयास लगाने लगे कि क्या एक बार फिर बिहार की राजनीति में बदलाव आएगा.

हालांकि, यह वीडियो दो साल पुराना है, यह उस समय का वीडियो है जब नीतीश कुमार लालू यादव से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे. तब नीतीश कुमार राजद के साथ मिलकर सरकार चला रहे थे. इस वीडियो के सामने आने के बाद नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के सामने बड़ा ऐलान कर दिया है.

नीतीश कुमार ने क्या ऐलान किया?

इस समय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा बिहार के दौरे पर हैं और इसी समय वायरल वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद नीतीश कुमार ने लालू यादव पर हमला बोलते हुए कहा, पहले वाले क्या करते थे, कुछ करते थे जी, मीडिया वाले उसको खूब छापते हैं, पटना के अखबारों में, दिल्ली के अखबारों में उसको खूब छापते हैं. नीतीश कुमार ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सामने कहा कि अब कभी इधर-उधर नहीं जाएंगे. गलती से बीच में दो दफे उसे साथ ले लिए थे. अब नहीं जाएंगे. दो बार राजद के साथ जाकर गलती किए.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को एक बार फिर यह बात दोहराई की वो अब कभी इधर-उधर नहीं जाएंगे. इसके पहले वो यह बात चुनाव के दौरान पीएम मोदी के सामने भी कई बार कह चुके हैं.

जेपी नड्डा बिहार के दौरे पर

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आज पटना के इंदिरा गांधी मेडिकल साइंस संस्थान में 188 करोड़ की लागत से तैयार किए गए आई इंस्टीट्यूट का केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका उद्घाटन किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का अभिनंदन किया.