ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

BJP ने रचा एक और इतिहास, तीन दिन में एक करोड़ सदस्य पार्टी से जुड़े: विनोद तावड़े

कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी कार्यालय से एक अभियान की शुरुआत की थी. इसका नाम भाजपा सदस्यता अभियान है. इसमें सबसे पहले सदस्य खुद पीएम मोदी बने. इसके बाद लगातार पार्टी के सदस्य इस अभियान से जुड़ते जा रहे हैं. बीजेपी ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका सदस्य बनाने की कोशिश कर रही है. इसी बीच बीजेपी के नेता विनोद तावड़े ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस अभियान को लेकर एक पोस्ट किया है. उन्होंने एक्स पर भाजपा सदस्यता अभियान की सफलता के बारे में लिखा.

उन्होंने बताया कि “भाजपा सदस्यता अभियान ने इतिहास रच दिया है. इस अभियान के तहत तीन दिनों में ही सदस्यों की संख्या 1 करोड़ से अधिक हो गई. उन्होंने लिखा कि 2 सितंबर को शुरू हुए संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 में मात्र 3 दिनों में 1 करोड़ से अधिक सदस्य जुड़े हैं. जो अपने आप में एक कीर्तिमान है. इस अभियान को लेकर देशवासियों और कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है. निश्चित रूप से आने वाले दिनों में सदस्यों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने वाली है”. आगे उन्होंने इस अभियान से जुड़ने की अपील भी की और इसके लिए एक नंबर भी जारी किया है.

मिस्ड कॉल से बनेंगे बीजेपी के सदस्य बता दें कि इस अभियान की शुरुआत बीजेपी मुख्यालय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की इसमें पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रमुख नेता शामिल थे. उन्होंने एक मिस्ड कॉल के जरिए पार्टी की सदस्यता ली. बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र को छोड़कर पूरे देश में इस सदस्यता अभियान की शुरुआत की. यदि कोई व्यक्ति इस अभियान का सदस्य बनना चाहता है. तो उसे अपने मोबाइल से 8800002024 पर मिस्ड कॉल करनी होगी. मिस्ड कॉल करने के बाद फोन पर एक मैसेज आएगा, जिसके जरिए सदस्यता नंबर दर्ज हो जाएगा.