ब्रेकिंग
मंडला में तेज रफ्तार डंपर और यात्री बस की जोरदार भिड़ंत, 24 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल Indore Crime News: इंदौर में शराब के नशे में धुत युवकों का तांडव, चेकिंग पाइंट पर कांस्टेबल और थाने ... Indore Kinnar News: इंदौर में किन्नरों का आतंक! 51 हजार रुपये नेग न मिलने पर महिला के बाल पकड़कर जमी... इंदौर इंजीनियर हत्याकांड: आरोपी बाप-बेटे को टाउनशिप ले गई पुलिस, सीन रिक्रिएशन के दौरान भारी तनाव Indore Weather Update 2026: इंदौर में गर्मी का 'डबल अटैक'; दिन के साथ रातें भी हुईं गर्म, सामान्य से... ग्वालियर में भाजपा पार्षद योगेंद्र यादव पर 25% कमीशन मांगने का आरोप; ठेकेदार ने सबूतों के साथ की शिक... Utkal Express Newborn Baby: उत्कल एक्सप्रेस के टॉयलेट में मिली लावारिस नवजात, आरपीएफ ने रेस्क्यू कर ... जबलपुर-नागपुर यात्रियों के लिए बड़ी उम्मीद: चांदाफोर्ट सुपरफास्ट का रूट बढ़ा तो आसान होगा सफर, रेलवे ... Strange Police Case: पुलिस स्टेशन में महिला का 'शक्ति प्रदर्शन'! चालान कटते ही देवी का रूप, पुलिस ने... LPG Delivery Issue: जबलपुर में गैस वितरण का नया संकट! डिलीवरी बॉय नहीं पहुंचे घर, गैस गोदामों पर उमड...

बजरंग-विनेश की राहुल से मुलाकात, हरियाणा चुनाव लड़ सकते हैं पुनिया

हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल होने की अफवाहों के बीच रेसलर विनेश फोगट ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की. वहीं, टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया ने भी विपक्ष के नेता से मुलाकात की. कांग्रेस ने मंगलवार को कहा था कि वह केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद फोगाट को लेकर स्थिति स्पष्ट करेगी.

राहुल गांधी की आज सुबह विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया से तकरीबन 15 मिनट तक मुलाकात हुई है. कहा जा रहा है कि बजरंग पुनिया कांग्रेस के टिकट पर हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं. राहुल गांधी से मुलाकात के बाद विनेश और पुनिया दोनों कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के आवास पर पहुंचे हैं.

इससे पहले पेरिस ओलंपिक से लौटने के बाद विनेश ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात की थी. हुड्डा ने कहा था कि कांग्रेस उन सभी का स्वागत करती है जो पार्टी में शामिल होना चाहते हैं. हुड्डा ने कहा था, ‘एक एथलीट किसी विशेष पार्टी या राज्य से संबंधित नहीं होता है. एक एथलीट पूरे देश का होता है. यह उसकी मर्जी है कि वह किसी पार्टी में शामिल होती हैं. जो कोई भी कांग्रेस पार्टी में आता है, हम उसका हमेशा स्वागत करते हैं. यह उनका फैसला है कि वह क्या करना चाहती हैं.’

दीपेंद्र हुड्डा ने सबसे पहले की थी विनेश से मुलाकात

परिस ओलंपिक से लौटने के बाद कांग्रेस के नेता विनेश फोगाट के साथ देखे गए. रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर पहुंचने वाले पहले नेता थे, जिन्होंने विजय के प्रतीक हनुमान गदा के साथ उनका स्वागत किया. दीपेंद्र ने तत्कालीन भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर विनेश और अन्य पहलवानों के विरोध प्रदर्शन का जोरदार समर्थन किया था, जिनमें से अधिकांश हरियाणा से थे.

पुनिया और फोगट 2023 में पूर्व बीजेपी सांसद और तत्कालीन भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर विरोध प्रदर्शन का हिस्सा थे. कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंगलवार तक 90 में से 66 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे दी है. हालांकि नामों की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची एक-दो दिन में जारी होने वाली है.

हरियाणा में कांग्रेस चाहती है AAP से गठबंधन

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के लिए बातचीत कर रही है. कांग्रेस राज्य में इंडिया ब्लॉक के तहग गठबंधन पर विचार कर रही है, लेकिन सीटों के बंटवारे पर पेंच फंसता हुआ दिखाई दे रही है. कहा जा रहा है कांग्रेस आम आदमी पार्टी को सात सीटें देने के लिए तैयार है, लेकिन आप 10 सीटों की मांग पर अड़ी हुई है. हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान होगा और 8 अक्टूबर को मतगणना होगी.