ब्रेकिंग
मंडला में तेज रफ्तार डंपर और यात्री बस की जोरदार भिड़ंत, 24 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल Indore Crime News: इंदौर में शराब के नशे में धुत युवकों का तांडव, चेकिंग पाइंट पर कांस्टेबल और थाने ... Indore Kinnar News: इंदौर में किन्नरों का आतंक! 51 हजार रुपये नेग न मिलने पर महिला के बाल पकड़कर जमी... इंदौर इंजीनियर हत्याकांड: आरोपी बाप-बेटे को टाउनशिप ले गई पुलिस, सीन रिक्रिएशन के दौरान भारी तनाव Indore Weather Update 2026: इंदौर में गर्मी का 'डबल अटैक'; दिन के साथ रातें भी हुईं गर्म, सामान्य से... ग्वालियर में भाजपा पार्षद योगेंद्र यादव पर 25% कमीशन मांगने का आरोप; ठेकेदार ने सबूतों के साथ की शिक... Utkal Express Newborn Baby: उत्कल एक्सप्रेस के टॉयलेट में मिली लावारिस नवजात, आरपीएफ ने रेस्क्यू कर ... जबलपुर-नागपुर यात्रियों के लिए बड़ी उम्मीद: चांदाफोर्ट सुपरफास्ट का रूट बढ़ा तो आसान होगा सफर, रेलवे ... Strange Police Case: पुलिस स्टेशन में महिला का 'शक्ति प्रदर्शन'! चालान कटते ही देवी का रूप, पुलिस ने... LPG Delivery Issue: जबलपुर में गैस वितरण का नया संकट! डिलीवरी बॉय नहीं पहुंचे घर, गैस गोदामों पर उमड...

हरियाणा: गोतस्कर समझ 12वीं के छात्र को मार डाला… 30KM पीछा किया, फिर चलती कार पर मारी गोली

बीते दिनों हरियाणा के चरखी-दादरी में बीफ खाने के आरोप में एक प्रवासी मजदूर की सरेआम हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया था. इस हत्या के आरोप में आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. इस घटना को अभी ज्यादा वक्त नहीं बीता था कि एक और मामला सामने आ गया. ताजा मामला पलवल से सामने आया है. यहां गोरक्षकों ने कार सवार छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी.

घटना 23 तारीख की है. मृतक की पहचान फरीदाबाद के रहने वाले आर्यन मिश्रा के रूप में हुई है. आर्यन 12वीं क्लास का छात्र था. इस मामले में पांच आरोपियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सभी पांच आरोपियों जिनके नाम सौरभ, अनिल कौशिक, वरुण, कृष्णा और आदेश हैं, को गिरफ्तार कर लिया गया है.

शक ने ले ली एक और जान

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 23 अगस्त की रात उन्हें सूचना मिली थी कि दो कुछ संदिग्ध एसयूवी सवार पशु तस्कर शहर में रेकी कर रहे हैं. आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मृतक आर्यन और उसके दोस्तों शैंकी और हर्षित की कार को गलती से तस्करों की कार समझ लिया और उसका पीछा करते रहे. उन लोगों ने दिल्ली-आगरा हाइवे पर गढ़पुरी टोल के पास लगभग 30 किलोमीटर तक उनकी कार का पीछा किया. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि जब उन्होंने पीड़ित की कार को रोकने का इशारा किया तो ड्राइवर ने गाड़ी की स्पीड और तेज कर दी, जिसके बाद उन्होंने गोलियां चला दीं.

मौके पर ही मौत हो गई आर्यन की मौत

गोली लगने से आर्यन की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और अपराध में इस्तेमाल अवैध हथियार और कार बरामद कर ली गई है. फिलहाल आगे की जांच की जा रही है. वहीं दूसरी ओर घटना में जान गंवाने वाले 12वीं के छात्र आर्यन के घर पर कोहराम मचा हुआ है. आर्यन के परिजनों ने सरकार से इंसाफ कि गुहारल लगाई है.