ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

Bhopal में बिजली के खंभे से निकली चिंगारियां, हुआ धमाका, लगी आग

भोपाल। अयोध्या नगर क्षेत्र के चाणक्यपुरी में रविवार रात बिजली के एक खंभे से चिंगारी निकलने के साथ धमाका हुआ और आग लग गई।आवाज सुनकर रहवासी घरों से बाहर आए तो देखा खंभे से आग की लपटें निकल रहीं थी। दहशत का यह माहौल 20 मिनट तक बना रहा और फिर बिजली गुल हो गई। रहवासियों ने बिजली कंपनी को सूचना दी।

टीम मौके पर पहुंची लेकिन केबल नहीं होने से कोई सुधार नहीं कर सकी। इस वजह से कालोनी में रात भर अंधेरा रहा और सोमवार दोपहर दो बजे तक भी विद्युत आपूर्ति चालू नहीं की जा सकी थी। बता दें कि पिछले दिनों एक फाल्ट के बाद अशोका गार्डन के सुंदरनगर में तार टूटकर गिर गए थे। जिनकी चपेट में आने से एक डाक्टर की मौत हो गई थी।

मिनाल रेसीडेंसी के गेट नंबर एक के पास चाणक्यपुरी कालोनी में रहने वाली विशाल तोलानी ने बताया कि वह पेशे से कारोबारी हैं। वह रविवार रात साढ़े दस बजे परिवार के साथ घर में थे। तब ही जोरदार धमाके के साथ बिजली चली गई। बाहर आकर देखा तो बिजली के खंभे से चिंगारी निकल रही थी।

देखते ही देखते बिजली की केबल में बड़ी आग लग गई। इससे रहवासी दहशत में आ गए और लोगों ने आसपास से अपने वाहन हटा लिए लेकिन डर के कारण कुछ नहीं हटा पाए। लाेगों ने बिजली कंपनी को फोन पर केबल में आग लगने की सूचना दी लेकिन कई घंटों तक टीम नहीं आई। तब तक लाइट बंद हो चुकी थी और आग भी कम हो गई थी। गनीमत रही कि केबल टूटकर नहीं गिरी और किसी तरह की अप्रिय घटना घटित नहीं हुई।

टीम पहुंची लेकिन नहीं हो सका कोई सुधार

विशाल तोलानी ने बताया कि बिजली कंपनी की टीम रात को देर से पहुंची थी लेकिन उनके पास केबल नहीं थी। इस वजह से उन्होंने कोई सुधार कार्य नहीं किया। इस वजह से रविवार पूरी रात और सोमवार दोपहर दो बजे तक विद्युत आपूर्ति चालू नहीं हो सकी थी। उन्होंने बताया कि यहां लगी बिजली केबल काफी पुरानी हो गई है और ट्रांसफार्मर पर लोड अधिक होने की वजह से ऐसी स्थिति निर्मित हुई है।

इनका कहना है

चाणक्यपुरी में बिजली केबल में फाल्ट के चलते चिंगारी निकली और आग लग गई थी।क्षेत्र में कोई हादसा न हो इस वजह से रात को लाइट बंद रखी गई थी। सोमवार को रखरखाव टीम द्वारा केबल बदलने का काम किया गया और दोपहर बाद बिजली चालू कर दी गई थी।

भरत बागरी, सहायक प्रबंधक,अयोध्यानगर, मक्षेविविकं.