ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

पुलिस ने देखी वाट्सऐप की डीपी और लगा दी हथकड़ी, कहीं आप भी तो नहीं करते इस तरह की गलती

महाराष्ट्र के धाराशिव जिले की पुलिस ने तीन लोगों को उनके वाट्सऐप की डीपी देखकर अरेस्ट कर लिया है. आप सोच रहे होंगे कि ये कैसे संभव है, लेकिन यह घटना हुई है. दरअसल पकड़े गए तीन लोगों ने वाट्सऐप पर अपनी स्टाइलिस फोटो लगाई थी. इसमें वह तीनों हथियार के साथ पोज देते नजर आए थे. किसी ने इसकी शिकायत पुलिस में दे दी. इसके बाद पुलिस ने इन तीनों लोगों को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ की और फिर उन्हें शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक तीनों लोगों ने अपने वाट्सऐप प्रोफाइल में जो फोटो लगाई है, उसमें ये लोग पिस्टल थामे हुए हैं. इस तरह से शस्त्र का प्रदर्शन शस्त्र अधिनियम के तहत गैर कानूनी है. इसी मामले में पुलिस ने तीन तीनों लोगों को हिरासत में लिया और प्रोफाइल में दिख रहे पिस्टल के दस्तावेज दिखाने को कहा. वहीं जब आरोपी कोई दस्तावेज नहीं पेश कर पाए तो पुलिस ने उन्हें अवैध हथियार रखने और उसका प्रदर्शन करने के आरोप में अरेस्ट कर लिया है. इन तीनों आरोपियों के खिलाफ परंदा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है.

दो अन्य लोगों की भी हुई अरेस्टिंग

परांदा पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान परांदा कस्बे में ही रहने वाले शाहजी माली के अलावा ऋषिकेश गायकवाड़ और ओंकार सुतार के रूप में हुआ है. पुलिस ने बताया कि शाहजी माली को अरेस्ट किया गया. उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से पिस्टल बरामद हुआ था. इसी क्रम में पुलिस ने बाकी दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से अवैध पिस्टल बरामद किया है.