ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

नेतन्याहू की बेमतलब शर्त बनी 6 बंधकों की मौत की वजह, मौसाद चीफ ने याद दिलाई गलती

गाजा में इजराइल के 6 बंधकों की मौत के बाद पूरे इजराइल में बंधक रिहाई डील को लेकर प्रदर्शन किए जा रहे है. आम नागरिकों से लेकर इजराइल के सेलिब्रिटी, नेता और आधिकारी भी अब जल्द से जल्द बंधक रिहाई डील की मांग कर रहे हैं. इस बीच इजराइल की खुफिया एजेंसी मौसाद के चीफ डेविड बार्निया का बड़ा बयान सामने आया है.

उन्होंने कहा कि बंधकों की रिहाई समझौते के तहत इजराइल सेना को फिलाडेल्फिया और नेत्ज़ारिम कॉरिडोर से हट जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि अब वहां किसी ऑपरेशन के लिए इजराइल सेना का रहना जरूरी नहीं है.

पिछले महीने काहिरा में हुई मध्यस्थों की बैठक के नाकाम होने के पीछे फिलाडेल्फिया और नेत्ज़ारिम कॉरिडोर पर इजराइल की अपनी उपस्थिति की मांग अहम वजह रही थी. 6 बंधकों की मौत की बाद हमास ने भी इसका आरोप नेतन्याहू पर लगाया है. हमास के एक अधिकारी ने कहा कि 6 बंधकों की मौत नेतन्याहू की डील के लिए कठोर मांग की वजह से हुई है.

नेतन्याहू की मांग को बेमतलब

मौसाद की चीफ ही नहीं इजराइल के रक्षा मंत्री यौव गैलेंट ने इस मांग को अनावश्यक बताया है. बंधकों की मौत के बाद रविवार बुलाई गई एक बैठक में गैलेंट ने कहा, “इजराइल मिस्र और गाजा को अलग करने वाले तथाकथित फिलाडेल्फिया कॉरिडोर पर कंट्रोल बनाए रखने की मांग बंधकों की रिहाई में एक अनावश्यक बाधा जो हमने खुद पर रखी है.”

3 लाख लोग तेल अवीव की सड़कों पर

6 बंधकों की मौत के बाद डील में हुई देरी पर देश में इजराइल सरकार खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा है. पूरे इजराइल में बंधक रिहाई समझौते के लिए प्रदर्शन हो रहे हैं. रविवार को करीब 3 लाख लोगों ने डील की मांग को लेकर तेल अवीव की सड़कों पर प्रदर्शन किया. ये प्रदर्शन 7 अक्टूबर के बाद से अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन है. तेल अवीव ही नहीं इजराइल के दूसरे शहरों में भी ऐसे ही प्रदर्शन हो रहे हैं.