ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

केमिकल वाले बोतल में ब्लास्ट, आशा कर्मचारी का चेहरा झुलसा, डेंगू के मच्छरों को मारने के लिए करने जा रही थी छिड़काव

राजस्थान के जैसलमेर से एक स्वास्थ्य विभाग में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. एंटिलार्वा दवाइयों का छिड़काव इन दिनों जैसलमेर में स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा घर-घर करवाया जा रहा है, जिससे कि मलेरिया व डेंगू का खतरा कम हो सके. ऐसे में एंटीलार्वा दवाई ही एक आशा सहयोगिनी की जान पर आफत बनकर सामने आई है. दरअसल जैसलमेर के केंद्र नंबर 9 की आशा सहयोगिनी मंजू भाटी रविवार को फील्ड के दौरान घरों में एंटी लारवा दवाई का छिड़काव कर रही थीं.

इस दौरान एंटीलारवा केमिकल की बोतल खोलने के दौरान एक धमाका हुआ और उससे निकला लिक्विड मंजू भाटी के चेहरे पर जा गिरा. इस दौरान जहां मंजू भाटी का चेहरा आंखे और हाथ जल गए. वहीं पास खड़ी महिला संजू पत्नी महेश के भी चेहरे पर छीटे लगने से उसके चेहरे पर भी दाग पड़ गए.

दवाइयों का छिड़काव करने से किया मना

ऐसे में दोनों घायलों को जैसलमेर के जवाहिर अस्पताल लाया गया, जहां मंजू के साथ ही काम करने वाली आशासहयोगिनी सुनीता गर्ग ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज से ही मना कर दिया. डॉक्टरों ने मुकदमा दर्ज करवाने की बात कही, जिस पर हमने चिकित्सा विभाग के आलाधिकारियों को भी सूचित किया. अभी तक उसके इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोई मदद सामने नहीं आई है.

ऐसे में आशा सहयोगिनियों में डर का माहौल है और उनका कहना है कि अब वे इस केमिकल युक्त लिक्विड का छिड़काव नहीं करेंगी. वहीं आशा सहयोगिनी सुनीता गर्ग का आरोप है कि उन्हें इसके लिए कोई प्रशिक्षण नहीं दिया गया और न ही ग्लब्ज दिए गए हैं. यदि इस केमिकल के प्रभाव जानलेवा है तो वह आगे से यह काम नहीं करेंगी. वहीं घरवालों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग के कार्मिक के साथ ऐसी वारदात होने के बाद भी स्वास्थ्य महकमें से कोई अधिकारी उनसे मिलने नहीं आया है. उन्हें कहीं से भी संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया जा रहा है. अब ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि आखिर इतनी बड़ी लापरवाही का जिम्मेदार कौन है ?

वहीं मामला बढ़ता देख देर रात CMHO बी.एल.बुनकर ने पीड़ित महिला के घरवालों से बात की और उसे लेकर जवाहिर अस्पताल पहुंचे. इसके बाद डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया, तब जाकर के आशा सहयोगिनी मंजू भाटी को राहत मिली. बुनकर ने कहा कि एंटीलार्वा से ऐसा नुकसान चिंता का विषय है और इसकी हम जांच करवाएंगे.