ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

उमस-गर्मी से बेहाल दिल्ली-NCR, UP से लेकर महाराष्ट्र तक बारिश का अलर्ट, जानें 10 राज्यों का मौसम

दिल्ली एनसीआर में लोग दो दिनों से चिपचिपी गर्मी से परेशान हैं. बिना कूलर-एसी के कहीं बैठ पाना भी मुश्किल हो गया है. हालांकि आज थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. इसी प्रकार उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आज बारिश होने की पूरी संभावना है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने नोएडा से लेकर बलिया तक और गोरखपूर से लेकर चित्रकूट तक दस से अधिक जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों यानी रविवार और सोमवार को उत्तर प्रदेश ही नहीं, गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान के अलावा दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा-पंजाब में भी बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग ने इन सभी राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बारिश होने से लोगों को इन दो दिनों के लिए उमस और गर्मी से राहत मिल जाएगी. वहीं छुट्टी यानी रविवार को बारिश होने से लोगों का दिन अच्छा बीतेगा. मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 48 घंटों के अंदर देश भर के मौसम में काफी बदलाव आने हैं. आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक मौसम अस्थिर रहेगा. इस दौरान कुछ जिलों में हल्की तो कुछ जगह पर मूसलाधार बारिश हो सकती है.

नोएडा-गाजियाबाद में 3 से 5 सितंबर तक बारिश

हालांकि जबकि धूप और उमस की स्थिति भी थोड़ी राहत के साथ बनी रहेगी. इस रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को उत्तर प्रदेश के नोएडा से लेकर लखनऊ तक बारिश होने की संभावना है. इसी प्रकार प्रयागराज, अंबेडकर नगर, सीतापुर, हाथरस, कौशांबी, बुलंदशहर, जौनपुर, प्रतापगढ़ और बलिया में भी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. इसी प्रकार 3 से पांच सितंबर तक उत्तर प्रदेश के नोएडा गाजियाबाद समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है.

देश के इन राज्यों में भी होगी बारिश

मौसम की हलचल पर नजर रखने वाली वेबसाइट स्काईमेट वेदर के मुताबिक आज आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. इसी प्रकार आज कर्नाटक और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के अलावा पूर्वोत्तर भारत में भी कई जगह अच्छी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की इस रिपोर्ट के मुताबिक आज पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों के अलावा केरल, लक्षद्वीप, महाराष्ट्र, दक्षिण गुजरात, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश हो सकती है.