ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया 'वर्तमान में जीने' का ... संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— "अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा... सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद म... राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्श... अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से ... शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को... संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी... अखिलेश यादव का नया नारा: "PDA में P का मतलब पंडित भी", जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निश... इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली: सेंटर जाने से पहले साथ रख लें ये 9 जरूरी दस्तावेज, वरना होंगे बाहर... झारखंड छात्र आंदोलन: ईगो नहीं, मुद्दों की लड़ाई! जानें जंतर-मंतर प्रदर्शन से इसकी अलग पहचान

ग्वालियर में रेलवे ट्रैक पर मिला शव, नहीं हुई शिनाख्त,पुलिस जांच में जुटी..

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है,यह घटना भूरा ढाबा के पास स्थित रेलवे ट्रैक की है। घटना बुधवार की है सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और जांच के बाद मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, शव के कई टुकड़े हो गए हैं इसलिए उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

झांसी रोड़ थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच की गई। पुलिस को पता चला कि युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है पुलिस ने युवक की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।

शव के पास कोई भी मोबाइल या कपड़ा नहीं मिला है, ट्रेन की चपेट में आने से मृतक का शरीर कट गया है, पुलिस का कहना है कि मृतक की उम्र 25 से 30 साल के बीच हो सकती है झांसी रोड़ थाना पुलिस ने मृतक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं पुलिस मामले की जांच कर रही है शिनाख्त होने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।