ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

बस 24 घंटे की है राहत… फिर दिल्ली में होगी झमाझम बारिश; UP-बिहार समेत इन राज्यों में अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को कहीं बारिश तो कहीं मौसम साफ रहा. मौसम विभाग ने बुधवार को हल्की बारिश का अनुमान जताया है. आसमान में बादल छाए रहेंगे और ठंडी हवाएं चलेंगी. राष्ट्रीय राजधानी में तीन दिनों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड और मध्य प्रदेश में भी बारिश की संभावना जताई है.

दिल्ली में मंगलवार को कई इलाकों में सुबह के वक्त बारिश हुई. दोपहर के वक्त धूप निकलने से लोगों को उमस जैसे हालातों का सामना करना पड़ा. कई जगह जलभराव की समस्या बनी रही. सुबह के समय वाहनों को जाम का सामना करना पडा. मौसम विभाग बुधवार को हल्की व मध्यम बारिश की आशंका जताई है. आईएमडी के मुताबिक, 24 घंटे बाद फिर से बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा. इसके लिए मौसम विभाग ने तीन दिन का येलो अलर्ट जारी किया है.

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश

उत्तर प्रदेश में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अगले सात दिनों का पूर्वानुमान जताया है. आईएमडी ने अपने बुलेटिन में 23 और 24 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई है. इनमें एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, शामली, बिजनौर, फर्रूखाबाद, इटावा, बागपत, बरेली, बदायूं, आगरा, मथुरा, मुरादाबाद, अमरोहा, गाजियाबाद, नोएडा, बुलन्दशहर, मेरठ, हापुड़, सहारनपुर, अलीगढ़, हाथरस, मुजफ्फरनगर, रामपुर, शाहजहांपुर और औरैया जिले शामिल हैं. इसके अलावा 21 और 24 अगस्त पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, गाजीपुर, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

बिहार, हिमाचल और उत्तराखंड में अलर्ट

बारिश को लेकर बिहार में भी अलर्ट जारी किया गया है. इससे पहले राजधानी पटना समेत कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा मौसम विभाग ने अगले सात दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है. इनमें उत्तर-पश्चिम भारत के उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, राजस्थान में भी बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक, 21, 25 और 26 अगस्त को हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं 21 और 26 अगस्त को उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट है.

ऐसे बन रहे बारिश के हालात

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले सात दिनों में मौसम में बदलाव का कारण कम दबाव का क्षेत्र उत्तरी बांग्लादेश और पड़ोस पर बना हुआ है. अगले 48 घंटों के दौरान इसके पश्चिम बंगाल में पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है. मानसून की द्रोणिका का पश्चिमी छोर अपनी सामान्य स्थिति के करीब है और इसका पूर्वी छोर औसत समुद्र तल पर अपनी सामान्य स्थिति के उत्तर में है. एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और पड़ोस में निचले क्षोभमंडल स्तरों पर बना हुआ है.