ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

बार-बार टूट जा रहा था बेटी का रिश्ता, महिला शिकायत लेकर पहुंची… दबंगों ने लाठी-डंडे से पीटा

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का एक मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुछ दबंग एक महिला को लाठी डंडों से पीट रहे है. वायरल वीडियो बरहज थाना क्षेत्र के मोहराव गांव का बताया जा रहा है. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक युवती को लाठी डंडों से पीटा जा रहा है और वह जोर-जोर से रो रही है. उसके बाद भी ये दबंग महिला और युवती के ऊपर लाठी डंडे बरसाने से बाज नहीं आ रहे हैं.

मारपीट की घटना में युवती और महिला गंभीर रुप से घायल हो गई हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने इस घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

शिकायत करने पहुंची थी पीड़ित महिला

जानकारी के मुताबिक महिला और युवती के साथ मारपीट कर रहे दबंगों में से एक के घर पीड़ित महिला शिकायत लेकर गई हुई थी. महिला ने कहा कि आपके घर का लड़का मेरी लड़की की शादी कहीं तय नही होने दे रहा है. घर पर आकर जबरदस्ती लड़की के साथ छेड़खानी भी करता है. जब मेरी लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहा था तो वह जोर से चिल्लाने लगी. आवाज सुनकर हम पहुंचे तो दबंग आरोपी वहां से फरार हो गया.

महिला पर दबंगों ने बरसाए लाठी-डंडे

पीड़ित महिला के शिकायत करने से दबंग के परिवार के सदस्य नाराज हो गए. नाराजगी इस कदर हो गई कि ये दंबग महिला के साथ कहा सुनी करने लगे. इसी दौरान दबंगों ने महिला की लाठी डंडों से पिटाई शुरू कर दी. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं पीड़ित महिला ने मामले की बरहज थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है.

आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना को लेकर देवरिया अपर पुलिस अधीक्षक भीम कुमार गौतम ने बताया कि जनपद के बरहज थाना क्षेत्र के गांव मोहराव में गांव के ही एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर मार पीट करने की शिकायत की है. इस संबंध में उचित धाराओं के साथ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है.