ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

खिड़की खोलकर गंदी बात करता था पड़ोसी, थाने पहुंच गई पड़ोसन और फिर…

उत्तराखंड के हरिद्वार में एक महिला ने अपने पड़ोसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है. महिला ने अपने पड़ोसी पर जो आरोप लगाए हैं, वह हैरान करने वाले हैं. कहा कि उसका पड़ोसी आते जाते पीछा करता है, अश्लील हरकत करता है और वह छत पर जाती है तो खिड़की खोल कर नजारे देखता है. यही नहीं, आरोपी ने उसे देखने के लिए अपनी पानी की टंकी पर एक कैमरा तक लगा लिया है. पीड़ित महिला की शिकायत पर हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

मामला ज्वालापुर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर का है. कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि अपनी शिकायत में पड़ोसी राम सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं. कहा कि उनका पड़ोसी अपने कमरे की खिड़की खोलकर उनके सामने अश्लील हरकतें करता है. मौका देखकर छींटाकशी कर उसे परेशान करता है और उसने अपनी छत पर कैमरा लगाकर उसका फोकस उसकी छत पर कर लिया है. यही नहीं, जब भी वह घर से निकलती है तो आरोपी उसका पीछा करता है.

पुलिस ने हटवाया टंकी पर लगा कैमरा

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सबसे पहले आरोपी की छत पर लगे कैमरे को हटवाया है. वहीं आरोपी को भी हिदायत दी है. पुलिस के मुताबिक मामले की जांच कराई जा रही है. जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई होगी. उधर, आरोपी ने महिला द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन किया है. उसने बताया कि मौसम का आनंद लेने के लिए वह पीड़ित महिला की घर की ओर लगी खिड़की खोलता है. पुलिस ने आरोपी का भी बयान दर्ज कर लिया है.