ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

इंदौर में ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 2 लाख रुपए की ड्रग्स बरामद

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में ड्रग्स तस्करों के खिलाफ लगातार पुलिस का भी कर रही है। इसी कड़ी में रावजी बाज़ार क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ा है। उससे 2 लाख रुपये की ड्रग्स बरामद की है।

पूरा मामला इंदौर की रावजी बाज़ार थाना क्षेत्र के राजकुमार टावर का है। मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी कि एक युवक है जो बाहर से लाकर इंदौर में ड्रग्स की तस्करी करता है। उसी के तहत पुलिस ने राजकुमार टावर पर दबिश दी और वहां से एक गौतम नाम के युवक को पकड़ा उसके घर की तलाशी लेने पर टिफिन में से 78 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की जिसकी कीमत दो लाख रुपये है। एसीपी देवेंद्र सिंह धुर्वे ने बताया कि कई दिनों से हम इसके ऊपर नज़र रखे हुए थे। उसके बाद इसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। पूर्व में किसी प्रकार का कोई अपराध उसके ऊपर दर्ज नहीं है।शुरुआती पूछताछ में उसने यह बताया है कि उज्जैन से वह यह ड्रग्स लेकर आता था। रावजी बाज़ार पुलिस आरोपी से बारीकी से पूछताछ करने में जुटी है।