ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

उत्तर कश्मीर में भूकंप के लगातार दो झटके, इस्लामाबाद में भी हिली धरती

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में मंगलवार सुबह लगातार दो भूकंप के झटके महसूस किए गए. इससे लोगों में दहशत फैल गई और वे अपने घरों से बाहर निकल आए और अपने प्रियजनों को फोन करके उनका हालचाल पूछा. आज आए भूकंप में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 दर्ज की गई. साथ ही साथ पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भी भूकंप के झटके लगे हैं.

स्थानीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पहला भूकंप 6 बजकर 45 मिनट पर आया. इसके कुछ ही मिनटों के भीतर दूसरा भूकंप आया. पहला भूकंप 34.37 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 74.16 डिग्री पूर्वी देशांतर पर आया. दूसरे भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई और यह 6 बजकर 52 पर आया. भूकंप के झटकों का केंद्र बारामूला था और यह क्रमशः 5 और 10 किलोमीटर की गहराई पर था.

कश्मीर घाटी भूकंप जोन 5 में आती है

भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की ओर से तैयार भूकंपीय जोनिंग मैप के अनुसार, भूकंप के खतरे को लेकर भारत को चार क्षेत्रों में विभाजित किया गया है. इन क्षेत्रों में से जोन 5 में सबसे अधिक भूकंपीय जोखिम है और जोन 2 में सबसे कम जोखिम है. कश्मीर घाटी और डोडा जिले के सभी जिले भूकंपीय जोन 5 में आते हैं और बाकी जिले भूकंपीय जोन 4 में आते हैं. 2005 में जम्मू और कश्मीर में एक बड़ा भूकंप आया था. इस भूकंप की तीव्रता 7.6 थी, जिसने जमकर तबाही मचाई थी. ये तबाही ज्यादातर सीमावर्ती गांवों खासकर बारामूला और कुपवाड़ा जिले में मची थी.

रूस में भी हिली थी धरती

अभी हाल ही में रूस में भूकंप से धरती कांप गई थी. यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (ईएमएससी) ने बताया था कि शनिवार को रूस के कामचटका क्षेत्र के पूर्वी तट 7.2 तीव्रता वाला भूकंप आया, जिसकी गहराई 51 किमी थी. भूकंप आने के तुरंत बाद सुनामी को लेकर अलर्ट जारी किया गया था. यूएस नेशनल सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट जारी किया था. हालांकि, रूस के आपातकालीन मंत्रालय की कामचटका ब्रांच ने बताया था कि कामचटका तट पर 7.2 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी का कोई खतरा नहीं है.