ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

फ्लाइट में यात्रियों से झगड़ा, CISF कर्मी को मारा थप्पड़, महाराष्ट्र में एयरपोर्ट पर महिला का हाईप्रोफाइल ड्रामा

महाराष्ट्र में पुणे एयरपोर्ट पर एक महिला का हाई प्रोफाइल ड्रामा देखने को मिला है. अपने पति के साथ पुणे से दिल्ली के लिए फ्लाइट में बैठी यह महिला पहले तो यात्रियों से झगड़ा करने लगी. क्रू मेंबर ने उसे रोका तो उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया. ऐसे में इस महिला को फ्लाइट से उतार दिया गया. वहीं जब इस महिला को सीआईएसएफ की महिला जवान बाहर लेकर जाने लगी तो इस महिला ने उसे भी थप्पड़ मार दिया. हालांकि बाद में सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने महिला को अरेस्ट कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक महिला हाउस वाइफ है. जबकि उसके पति साफ्टवेयर इंजीनियर हैं और पुणे में नौकरी करते हैं. बीते शनिवार को दिल्ली में रहने वाले इनके किसी रिश्तेदार की मौत हो गई थी. इसकी वजह से ये दोनों फ्लाइट से दिल्ली जा रहे थे. मामला लोहगांव हवाई अड्डे पर एक निजी एयरलाइंस में सुबह करीब 7:45 बजे का है. एयरपोर्ट से महिला को पुलिस ने अरेस्ट करने के बाद उसके बयान दर्ज किए हैं. साथ ही मामले की जांच में सहयोग करने के लिए नोटिस देते हुए रिहा कर दिया है.

इमरजेंसी में दिल्ली जा रही थी महिला

पुलिस इंस्पेक्टर अजय संकेश्वरी ने घटना की पुष्टि की. कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. इस घटना में महिला के पति की भूमिका भी खंगाली जा रही है. उन्होंने बताया कि यह महिला अपने पति के साथ पुणे में रहती है और शनिवार को दिल्ली में उसके रिश्तेदार की मौत की वजह से इमरजेंसी में फ्लाइट से दिल्ली जा रही थी. इसी दौरान महिला का पहले किसी यात्री से बहस हो गई. वहीं जब एयरलाइंस की क्रू मेंबर ने हस्तक्षेप किया तो वह उनके साथ भी हाथापायीं पर उतर आई.

सीआईएसएफ कर्मी को मारा थप्पड़

मजबूरी में इस महिला और उसके साथ चल रहे उसके पति को फ्लाइट से उतार कर सीआईएसएफ को सौंप दिया गया. सीआईएसएफ के कर्मचारी इस महिला को लेकर अभी चले ही थे कि यह महिला सीआईएसफ के ऊपर भी विफर पड़ी. देखते ही देखते सीआईएसएफ की महिला कर्मचारी को थप्पड़ मार दिए. इसके बाद सीआईएसएफ ने तत्काल पुलिस बुलाकर महिला के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है.