ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

जमानत का लॉलीपॉप देकर हमारे खिलाफ गवाही दिलवाई…BJP पर बरसे मनीष सिसोदिया

शराब नीति कथित घोटाला मामले में जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया अलग-अलग विधानसभाओं में पदयात्रा कर रहे हैं. 16 अगस्त को शुरू हुई इस पदयात्रा का रविवार को तीसरा दिन था. आज उन्होंने दक्षिणी दिल्ली के देवली इलाके से अपनी पदयात्रा की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आपकी दुआओं से मैं बाहर आया हूं, अब अरविंद केजरीवाल भी जल्द आज़ाद होंगे.

देवली में पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा, “उन्होंने मुझपर और अरविंद केजरीवाल जी के ऊपर आतंकवादियों वाली धाराएं लगाईं, जिससे हमें जमानत ना मिल सके. इन्होंने हमारे तमाम विधायकों पर आरोप लगाए, लेकिन सब पाक साफ होकर निकले. हमारी पार्टी के किसी भी सदस्य को आप काजल की कोठरी में भेजोगे तब भी हम पाक साफ ही निकलेंगे.”

‘सीबीआई को कुछ नहीं मिला’

मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए दावा किया, “बीजेपी ने CBI से मेरे घर में छापा डलवाया, लेकिन इन्हें एक रुपया नहीं मिला. बैंक के लॉकर में कुछ नहीं मिला. इसके अलावा इन्होंने मेरे रिश्तेदारों और पुश्तैनी गांव तक को नहीं छोड़ा, लेकिन आज तक इन्हें कुछ नहीं मिला. लेकिन इन्हें मुझे और केजरीवाल जी को जेल में डालना था तो एक आरोपी को जमानत का लॉलीपॉप देकर हमारे खिलाफ गवाही दिलवाकर हमें गिरफ्तार कर लिया.

उन्होंने कहा कि आपके प्यार और दुआओं ने मुझे बाहर निकाला है और आपकी ही दुआओं से केजरीवाल जी भी जल्द आज़ाद होंगे. मनीष सिसोदिया ने इस दौरान कहा, “किसी का एक रुपया नहीं खाया. बल्कि लोगों को फायदा ही पहुंचाया है. अगर अरविंद केजरीवाल जी को बेइमानी ही करनी होती तो लोगों के घर बिजली का बिल जीरो थोड़ी ही भिजवाते, उसी में कह देते कि तुम्हारा 500 रुपये का बिल आ रहा है, तुम्हारे लिए 250 का बिल आएगा, 250 मैं खा ले रहा हूं, लेकिन बिजली का बिल ज़ोरा करवाया उन्होंने.”

‘बीजेपी हमारी सरकार के कामों से डरती है’

मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमारी सरकार ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में काम किया है. बीजेपी ने दिल्ली में कई सालों तक शासन किया, लेकिन वो काम नहीं कर पाए. उन्होंने कहा कि बीजेपी हमारी सरकार के कामों से डरती है और इसलिए उन्होंने केजरीवाल जी को जेल में डाल दिया. हम लोग किसी गलत काम के लिए नहीं, बल्कि जनता के काम करने के लिए जेल गए. लेकिन अब आप लोगों की प्रार्थना से केजरीवाल जी भी जल्दी जेल से बाहर आएंगे और दिल्ली के विकास में जुट जाएंगे.