ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

अगरबत्ती से जलाया, गर्म चिमटे से दागा… 9 साल की अनाथ बच्ची से बुआ ने की हैवानियत

राजस्थान के बीकानेर से एक नौ साल बच्ची के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है. लूणकरणसर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा ने बुआ पर बर्बरता का आरोप लगाया है. शनिवार दोपहर छात्रा जब स्कूल पहुंची तो कक्षा में बैठने पर उसकी सिसकियां निकलने लगी जिसे देखकर आसपास मौजूद अन्य छात्राओं व स्कूल टीचर ने पूछा.

टीचर के पूछने पर छात्रा जोर-जोर से रोने लगी. अध्यापिका उस बच्ची को लेकर प्रधानाचार्य के पास पहुंची जहां बच्ची ने अपने साथ हो रही बर्बरता की पूरी कहानी सुनाई. बच्ची ने बताया कि उसके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है वो बुआ के साथ रहती है.

बच्ची ने प्रिंसिपल को सुनाई बर्बरता की कहानी

नौ साल की छात्रा ने बताया कि बुआ उसको आए दिन प्रताड़ित करती रहता है. अब तो उसने हद ही पार कर दी है. छात्रा को गर्म चिमटे से पिटाई की है जिसके बाद उसके शरीर पर कई जगह जलाने के निशान हैं. छात्रा लूणकरणसर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढ़ती है.वहीं नाबालिग छात्रा शनिवार दोपहर जब स्कूल पहुंची तो कक्षा में नीचे बैठने पर उसकी सिसकियां निकलने लगी. जिसे देखकर स्कूल टीचर ने पूछा. टीचर उस बच्ची को लेकर प्रधानाचार्य के पासगईं जहां बच्ची ने अपने साथ हो रही बर्बरता की पूरी कहानी सुनाई.

जख्म देखकर उड़ गए होश

बच्ची ने प्रधानाध्यापक को बताया कि उसके माता-पिता की कुछ अरसे पहले मौत हो चुकी है. वह अपनी बुआ के साथ रहती है. महिला रिश्तेदार आए दिन उसके साथ बेरहमी से मारपीट करती है. बच्ची के शरीर पर कई जगह दागने से हुए गहरे जख्म के कई निशान देखकर सभी सकते में आ गए.

शरीर पर चिमटे और अगरबत्ती से दागने के निशान

बच्ची के हालत देखकर आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज किया जा रहा है.मामले की पुलिस में भी शिकायत की गई है. बच्ची के शरीर पर अगरबत्ती, चिमटे से शरीर को दागने के निशाना हैं. लड़की के ऐसा कोई अंग नहीं जहां दागने के निशान न हो. फिलहाल बच्ची को चाइल्ड हेल्पलाइन के अधिकारियों को सुपुर्द किया गया है. रविवार को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा.

स्कूल प्रिंसिपल सरस्वती देवी की रिपोर्ट पर आरोपी शांतिदेवी सोनी के विरुद्ध बाल शोषण के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. अपने ही रिश्तेदार द्वारा दी गई अमानवीय यातनाओं से पीड़ित बच्ची बेहद डरी हुई है.