ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

योगी आदित्यनाथ देश के सबसे अच्छे CM… केशव प्रसाद मौर्य ने अब भरे मंच से की तारीफ

यूपी में सरकार और संगठन में जारी खींचतान के बीच अब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के तेवर नरम पड़ने लगे हैं. उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देश का सबसे अच्छा मुख्यमंत्री बताया है. इसके साथ-साथ डिप्टी सीएम ने राज्य की डबल इंजन सरकार की भी जमकर तारीफ करते हुए विपक्षी दलों पर निशाना साधा है. लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने संगठन को सरकार से बड़ा बताया था और कई मुद्दों पर अपनी ही सरकार को घेरने का प्रयास किया था.

केशव प्रसाद मौर्य इन दिनों विधानसभा उपचुनाव में व्यस्त हैं. रविवार को डिप्टी सीएम मिर्जापुर पहुंचे थे. जहां, मझवा विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि आप भी जानते हैं और जनता भी मानती है डबल इंजन की सरकार स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे अच्छा काम कर रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसा कोई मुख्यमंत्री नहीं है. जब देश का नेता दुनिया शक्तिशाली, प्रभावशाली है. पूरे देश में मुख्यमंत्री की तुलना में कहा सबसे अच्छे योगी आदित्यनाथ है उनके जैसा कोई है क्या.

‘लोकसभा चुनाव में विपक्ष ने दुष्प्रचार कर गुमराह किया’

पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव में विपक्ष द्वारा दुष्प्रचार प्रचार कर गुमराह किया गया अब जनता उनकी असलियत जान चुकी है. 10 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव में कमल खिलेगा. केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में सीधी भर्ती को लेकर कहा मुद्दा विहीन लोग इस तरह की बातें करते हैं संविधान भारत के अंदर कोई खत्म नहीं कर सकता है बिना संविधान का कोई कार्य नहीं हो सकता बचकानी बातें बंद करें.

अखिलेश यादव गुंडों का संरक्षण करते हैं: मौर्य

डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव जातिवाद परिवारवाद और गुंडे अपराधियों का संरक्षण करते हैं अब इनकी असलियत जनता जान चुकी है जिस गाड़ी में सपा के झंडा उस गाड़ी में निश्चित गुंडा. वहीं कांग्रेस संविधान सम्मेलन करने जा रही है इसको लेकर कहा राहुल गांधी का पहले खटखट गायब हो गया आप सफा चट्ट होने वाले हैं राहुल गांधी के पास कोई एजेंडा नहीं है मतलब कंफ्यूज नेता है.