ब्रेकिंग
⚖️ केतन अग्रवाल हत्याकांड: सीएम फडणवीस का सख्त रुख, उज्ज्वल निकम होंगे विशेष सरकारी वकील, फास्ट ट्रै... West Champaran News: रामगढ़वा में शादी के दौरान बड़ा हादसा; दूल्हे की अचानक मौत से पसरा सन्नाटा, बिना... Allahabad High Court News: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी; स... Jaisalmer News: जैसलमेर में मानवता शर्मसार; महिला को पैरों में बेड़ियां बांधकर रखा गया, DLSA ने किया ... Jaipur Crime News: जयपुर में कलयुगी बेटे का कारनामा; बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, CCTV वीडियो हुआ... Delhi Crime News: कश्मीरी गेट ISBT पर सक्रिय था शातिर लुटेरा; नशीली फ्रूटी पिलाकर करता था लूट, गिरफ्... Calcutta High Court: आरोपी की कमर में रस्सी बांधकर घुमाना मानवाधिकारों का उल्लंघन; कोर्ट ने पुलिस को... Pune Ketan Agarwal Murder Case: पुणे लोहागढ़ हत्याकांड में बड़ा खुलासा; विग पहनने की आदत से परेशान मं... UCC in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता लागू करने की तैयारी शुरू; रंजना देसाई की अध्यक... Weather Report: रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में गर्मी का सितम बरकरार; मौसम विभाग ने बताया कब तक होगी भ...

‘साहब मेरे पति जिंदा है’…कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंची मृतक की पत्नी, देने लगी पति की मौजूदगी का सबूत, हैरान कर देगी वजह

सिंगरौली। साहब मैं जिंदा हूं यह कहते हुए कठदहा पंचायत से दो लोग कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचे । अपर कलेक्टर ने मामला सुनते ही तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दे दिया । पंचायत सचिव एवं उसके सहयोगी के लापरवाही के चलते दस्तावेज में मृत व्यक्ति अधिकारियों के सामने जिंदा होने का दावा पेश करता रहा और अब योजनाओं का लाभ दिलाए जाने की मांग कर रहा है। दरअसल,  सिंगरौली जिले के देवसर जनपद क्षेत्र के ग्राम मटिया की रहने वाली मीना यादव एवं मिताउवा यादव ने सिंगरौली जिला कलेक्टर को आवेदन देकर ग्राम पंचायत के सचिव एवं उसके सहयोगी के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की है।

आरोप लगाया है कि उसकी सम्रग आईडी में उसके जिंदा पति को मृत घोषित कर दिया गया है। जबकि उसके पति की मृत्यु हुई ही नहीं हुई है और वह दोनों एक साथ गुजर बसर कर रहे है। साथ ही अब महिला को लाडली बहना योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। फरियादी के मुताबिक ग्राम पंचायत के सचिव एवं उसके सहयोगियों के द्वारा मनरेगा में मजदूरी करने के दौरान मजदूरी की मांग की थी, जिससे नाराज होकर ग्राम पंचायत के सचिव एवं उसके सहयोगी के द्वारा उसके साथ षड्यंत्र पूर्वक आईडी में उसके पति को मृत घोषित कर कर दिया। जिससे अब इन दोनों को शासकीय योजनाओं का लाभ मिलना बंद हो गया है।

वहीं अब आवेदिका ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है । पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर सिंगरौली जिले के अपर कलेक्टर अरविंद झा ने बताया कि, मटिया गांव की रहने वाली दो महिलाओं ने शिकायत की है। आवेदन पर जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।