ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

78 दिन में 11 आतंकी हमले…जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की नापाक साजिश, सेना कर रही प्रहार

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के कोकरनाग में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं जबकि एक के घायल होने की खबर है. घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुठभेड़ में एक आम नागरिक की भी मौत हो गई जबकि एक जख्मी हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शहीद जवानों में लांस नायक प्रवीण शर्मा और हवलदार दीपक कुमार यादव का नाम शामिल है.

गडोले के जंगलों में अभी दो आतंकियों के और छिपे होने की खबर है. सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है. अनंतनाग में कल से ही एनकाउंटर जारी है. अनंतनाग के बाद किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया है और दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है. इलाके में सेना, पैरामिलिट्री फोर्सेज और पुलिस ने मोर्चा संभाला हुआ है.

दरअसल, जम्मू-कश्मीर में आतंकियों पर लगातार प्रहार किया जा रहा है. इससे खुन्नस खाकर आतंकी वहां के सुरक्षाबलों और आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं. बीते 78 दिन में जम्मू-कश्मीर में 11 बार आतंकी हमला हुआ है. आइए एक नजर डालते हैं जम्मू-कश्मीर में पिछले करीब ढाई महीने में कब कब हुए आतंकी हमले?

78 दिन में 11 आतंकी हमले

  • 15 जुलाई- डोडा के धारी गोटे उरारबागी में हमला
  • 9 जुलाई- डोडा के गढ़ी भगवा में आतंकी हमला
  • 8 जुलाई- कठुआ में सेना की गाड़ी पर हमला
  • 7 जुलाई- राजौरी के सेना कैंप के पास अटैक
  • 26 जून- डोडा के गंडोह में टेरर अटैक
  • 12 जून को डोडा में आतंकियों ने फायरिंग की, हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया.
  • 11 जून- डोडा के गंडोह में आतंकी हमला
  • 11 जून- कठुआ के हीरानगर में आतंकी हमला
  • 9 जून- रियासी में कटरा जा रही बस पर फायरिंग
  • 4 मई- पुंछ में एयरफोर्स के जवानों के काफिले पर हमला
  • 28 अप्रैल- उधमपुर में आतंकियों की फायरिंग में विलेज गार्ड घायल

पाकिस्तान की नापाक साजिश का खुलासा

घाटी में पाकिस्तान की सेना और खुफिया एजेंसी ISI की साजिश को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. सीमा पार से लश्कर के आतंकी लगातार घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं. पीओके के कई इलाकों में आतंकी सक्रिय हैं. घुसपैठ के लिए ISI ने कोड वर्ड दिए. पाक अधिकृत कश्मीर के 20 इलाकों में आतंकी एक्टिव हैं. POK के कछारबन और नाली में आतंकी हलचल देखी जा रही है. POK के कोटली, तत्तापानी, दर्दे और चांद टेकरी में आतंकी मौजूद हैं. आतंकियों को पठान सूट पहनकर रहने को कहा गया है. ‘मानव ढाल’ और ‘मस्जिद ढाल’ के इस्तेमाल की आशंका है. LOC पर आतंकी हलचल के बाद भारतीय सेना अलर्ट मोड में आ गई है.