ब्रेकिंग
Khan Sir Controversy: पटना कोचिंग विवाद में नया मोड़; पुलिस जांच में खुलासा- 'आत्मरक्षा नहीं, दहशत फ... Tej Pratap Yadav Controversy: पूर्व मंत्री तेज प्रताप के खिलाफ FIR दर्ज; आकाश यादव ने लगाए घर में घु... Mumbai Versova Suicide Case: मुंबई घूमने आए युवक ने बिल्डिंग से कूदकर दी जान; प्रेमिका के साथ आया था... Monsoon Update 2026: देश के कई राज्यों में बढ़ा मानसून का दायरा; दिल्ली, बिहार और यूपी समेत इन राज्यो... Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या...

दिल्ली के मॉडल टाउन में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी बिल्डिंग; कई लोग दबे

दिल्ली के मॉडल टाउन में बड़ा हादसा हुआ है. यहां के महेंद्रू एन्क्लेव इलाके में एक बिल्डिंग गिरने से अफरा-तफरा मच गई. यहां फिलहाल कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. हादसे के बारे में दिल्ली फायर सर्विस को भी जानकारी दे दी गई है. मौके पर राहत-बचाव का काम चल रहा है. फिलहाल, तीन लोगों को निकाल कर अस्पताल ले जाया गया है.

बाकी लोगों की तलाश भी की जा रही है. दरअसल, मानसून के सीजन में दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है. दिल्ली के कई इलाकों में पिछले 2-3 दिनों में भारी बारिश की वजह से जल जमाव भी देखने को मिला है.

जर्जर थी बिल्डिंग

ज्यादा बारिश होने के कारण कई जगह अंडरपास में पानी भर हुआ है और जगह-जगह ट्रैफिक जाम भी देखने को मिल रहा है. दिल्ली और दिल्ली के आसपास के कई इलाकों में भी बारिश से बाढ़ जैसे स्थिति बनी हुई है. जानकारी के मुताबिक, ये बिल्डिंग काफी जर्जर हालत में थी. इससे पहले भी देश के कई राज्यों से इस तरह की खबरें सामने आ चुकी हैं जहां ज्यादा बारिश से इस तरह की जर्जर बिल्डिंग ढ़ह जाती हैं.

मुंडका में भी हुआ हादसा

इसी तरह, दिल्ली के मुंडका में भी बारिश के कारण एक बड़ा हादसा हुआ था. पुलिस के अनुसार, शाम को बारिश के बाद प्रेम नगर क्षेत्र के रानी खेड़ा गांव में पास की एक कॉलोनी के चार बच्चे तालाब पर गए थे. इसमें एक बच्चे की उम्र नौ साल और दूसरे की 15 साल है. पुलिस के मुताबिक, उनमें से दो बहुत गहरे पानी में चले गए थे, जिसके कारण वो डूब गए.