ब्रेकिंग
Ludhiana Road Accident: लुधियाना में दर्दनाक हिट-एंड-रन; अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार 22 वर्षीय युवती ... Ludhiana Missing Case: लुधियाना में 13 साल की मासूम संदिग्ध हालातों में लापता; नकदी और गहने लेकर घर ... Ludhiana Firing News: लुधियाना में पार्किंग विवाद पर 'आप' नेता पर गोलीबारी का आरोप; मॉडल टाउन में दह... Gurdaspur Fire News: गवर्नमेंट कॉलेज रोड स्थित कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग; फायर ब्रिगेड ने पाया ... Faridkot Central Jail News: जेल में फिर चला सर्च ऑपरेशन; 5 बंदियों से बरामद हुए 6 मोबाइल फोन Visa Fraud in Dinanagar: जर्मनी भेजने के नाम पर लाखों की ठगी; 2 महिलाओं समेत 3 पर मामला दर्ज Bathinda Canal Breach: बठिंडा-मानसा रोड पर टूटी नहर; खेतों में भरा पानी, फसलों को भारी नुकसान का अंद... Punjab Protest Update: पंथक और किसान जत्थेबंदियों का बड़ा ऐलान; 4 जुलाई को 'रेल रोको' आंदोलन की दी चे... Patiala Murder Case: पटियाला में 17 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या; तलवारों से किया हमला, सीसीटीवी में ... Amritsar Heroin Seizure: अमृतसर सीमा पर BSF और ANTF की बड़ी कार्रवाई; 135 करोड़ की 27 किलो हेरोइन बराम...

छतरपुर में दो ट्रकों की भीषण टक्कर, डीजल टैंक फटने से जिंदा जला ड्राइवर

छतरपुर: छतरपुर जिले के ग्राम मड़देवरा में बीती रात गांव के पास ही दो ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए और आग लग गई और एक ट्रक ड्राइवर जिंदा जल गया।

जानकारी के अनुसार बमनोरा/मड़देवरा के पास दो ट्रकों की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए। टक्कर होते ही ट्रक का डीजल टैंक फट गया और ट्रक में आग लग गई जिससे ट्रक में फंसा ड्राइवर पूरी तरह से जल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं दूसरे ट्रक का ड्राइवर जान बचाकर मौके से फरार हो गया। बताया गया कि इनमें से एक ट्रक कानपुर जा रहा था तो वहीं दूसरा ट्रक छतरपुर से सागर जा रहा था।