ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

बिहार: बेगूसराय में ट्रिपल मर्डर, पति-पत्नी और बेटी की गला रेतकर हत्या; क्या दो शादियां बनीं फसाद?

बिहार में बदमाशों के हौसले दिन ब दिन बुलंद होते जा रहे हैं. हत्या करना तो यहां आम सी बात हो गई है. आए दिन यहां हत्या की खबरें सामने आती रहती हैं. इसी क्रम में अब बड़ी खबर सामने आई है बेगूसराय से. यहां देर रात बदमाशों ने एक घर में सो रहे चार लोगों का गला धारदार हथियार से काट डाला. फिर वहां से फरार हो गए. घटना में तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि, एक की हालत गंभीर है.

घटना बछवारा थाना क्षेत्र के रसीदपुर स्थित चिरंजीवीपुर गांव की है. मृतकों की पहचान नागेंद्र सिंह का संजीवन महतो (40), उनकी पत्नी संजीता देवी और 10 वर्षीय पुत्री सपना कुमारी के रूप में हुई है. वहीं, घायल बेटे की पहचान 8 वर्षीय अंकुश कुमार के रूप मे हुई है, जिसका इलाज चल रहा है. घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

पूरे परिवार एक ही घर में सोया था

परिजनों के मुताबिक संजीवन महतो अपने परिवार के साथ घर में सोया हुआ था, तभी सोए अवस्था में अपराधियों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से पति-पत्नी और दोनों बच्चों का गला रेत दिया. इस घटना में पति-पत्नी और बेटी की मौत हो गई है. फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बछवाड़ा थाना पुलिस को दी. बछवाड़ा थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

दो शादियां की थीं

बताया जा रहा है कि संजीवन महतो ने दो शादियां की थीं. पहले से एक बड़ा लड़का है. ग्रामीणों का कहना है कि आपसी रंजिश में ही इस बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. हालांकि इस घटना में अभी तक पुलिस के बयान नहीं आए हैं. लेकिन बताया ये भी जा रहा है कि सभी लोगों के शरीर पर एसिड भी डाला गया था.