ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

गजब! चहारदीवारी, CCTV और बिहार पुलिस की तैनाती… फिर भी थाने के अंदर हो गई चोरी

बिहार के पूर्णिया में लगातार हो रही चोरियों का सिलसिला रोकने में पुलिस पहले ही नाकाम साबित हो रही थी कि इसी बीच एक और बड़ा कांड सामने आया है. चोरों ने इस बार पुलिस को ही अपना शिकार बना लिया है. थाने के अंदर बने मंदिर को ही चोरों ने निशाना बना लिया और शिवलिंग पर विराजित नाग और कलश को लेकर चले गए. आश्चर्य कर देने वाली बात तो ये है कि चोरी एक साथ नहीं की गई है. चोरी तीन दिन के अंदर से दो बार में की गई है. इसके बाद भी पुलिस चोरों को नहीं पकड़ पाई.

जानकारी के मुताबिक पूर्णिया शहर के बीचों-बीच बने खजांची थाना परिसर में भगवान भोलेनाथ का एक मंदिर बना है. इस मंदिर में स्थानीय लोग और पुलिस थाने के सभी कर्मी पूजा करते हैं. थाने की सुरक्षा के लिए थाने के चारों तरफ चार दीवारी भी बनी हुई है. इसके बावजूद थाने के अंदर घुसकर इस मंदिर में चोरी की गई है. पहले चोर भोलेनाथ के ऊपर लगे नाग देवता को ले गए. इसके तीन दिन बाद चोर भगवान भोलेनाथ के ऊपर लगा कलश उठाकर ले गए. दोनों ही अष्टधातु के बने हुए हैं.

सख्त कार्रवाई की मांग

बता दें कि यह वहीं खजांची थाना है जिसमें तनिष्क शोरूम में हुई चोरी की वारदात की शिकायत दर्ज की गई है. तनिष्क शोरूम में हुई चोरी की जांच इसी थाने में तैनात पुलिसकर्मी कर रहे हैं. थाने के अंदर बने मंदिर की चोरी की घटना शायद बाहर आती भी नहीं लेकिन जब सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे तो वह कलश और नाग देवता को गायब देखकर नाराज हो गए. आक्रोशित लोगों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है.

2 दिन पहले हुई चोरी

शनिवार को इसी थाने के लाइन बाजार में दिन दहाड़े तनिष्क के शोरूम में हथियारबंद हमलावर घुसे और 2 करोड़ रुपये के हीरे और गोल्ड की चोरी कर ले गए. शोरूम के अंदर करीब 7 चोर घुसे थे. पुलिस ने इस चोरी की घटना में शामिल चोरों पर लाखों रुपये का इनाम रखा है. इसके बावजूद अभी तक चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. इस घटना का वीडियो भी सामने आया था. वहीं अब मंदिर में चोरी के मामले में जब पुलिस से बात करने की कोशिश की गई तो किसी ने भी जवाब नहीं दिया.