ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

इजराइल ने लिया बदला, तोड़ दी यमन की कमर, ऐसे पहुंचाया हूतियों को नुकसान

इजराइली सेना ने हाल ही में तेल अवीव में हुए घातक ड्रोन हमले के जवाब में पश्चिमी यमन में कई हूतियों ठिकानों पर हमला किया. इजराइली हमले में यमनी विद्रोहियों के कब्जे वाला होदेदा बंदरगाह भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हमले में बंदरगाह को कम से कम 20 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है.

होदेदा बंदरगाह के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस हमले में ईंधन भंडारण सुविधाओं के नष्ट होने से होने वाला नुकसान भी बढ़ गया है. इजराइली सेना ने 20 जुलाई को ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले मुख्य बंदरगाह होदेदा पर हमला किया था. इस हमले में बंदरगाह की अधिकांश तेल भंडारण क्षमता नष्ट हो गई और भीषण आग लग गई, जो कई दिनों तक जलती रही.

इजराइली सेना ने 24 घंटे के अंदर लिया बदला

इससे पहले यमनी विद्रोही समूह हूतियों ने 19 जुलाई को इजराइल के तेल अवीव पर हमला किया था. हमले के जवाब में इजराइली सेना ने महज 24 घंटे के भीतर पश्चिमी यमन में कई हूती ठिकानों पर हमला किया. विद्रोहियों के मुताबिक, हमले में नौ लोग मारे गए जबकि कई घायल हुए हैं.

अक्टूबर में इजराइल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद से यह यमन की धरती पर इजराइल का पहला हमला था. इजराइली सेना ने कहा कि उसने हूती के गढ़ होदेदा के पश्चिमी बंदरगाह शहर में कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. उनका हमला हाल के महीनों में इजराइल के खिलाफ सैकड़ों हमलों के जवाब में था.

20 मिलियन डॉलर से अधिक का नुकसान

वहीं, पिछले सप्ताह होदेदा बंदरगाह का परिचालन फिर से बहाल कर दिया गया. एएफपी एजेंसी के मुताबिक, बंदरगाह अधिकारी नस्र अल-नुसैरी ने रविवार को हमले में हुए क्षति का आंकलन किया. उन्होंने कहा कि इजराइली हमले में दो क्रेन नष्ट हो गए. एक छोटा जहाज जल गया और कई इमारतों में आग लगी है.

होदेदा बंदरगाह को चलाने वाले यमन रेड सी पोर्ट्स कॉरपोरेशन के उपाध्यक्ष नुसैरी ने बताया कि हमले में गोदी को भी नुकसान पहुंचा है. नुसैरी ने अनुमान लगाया कि बंदरगाह को हुए नुकसान की लागत 20 मिलियन डॉलर से अधिक है. हालांकि, उन्होंने कहा कि इस राशि में ईंधन भंडारण क्षमता में होने वाले नुकसान को शामिल नहीं किया गया है.

बंदरगाह जल्दी ही फिर से शुरू हो गया

नुसैरी के मुताबिक, बंदरगाह को हुए नुकसान के कारण कुछ दिन तक रुकावट आई, लेकिन परिचालन जल्दी ही फिर से शुरू हो गया. वहीं, हुथी अधिकारियों के अनुसार, इजराइली हमले के तीन दिन बाद पहले दो कंटेनर जहाज होदेदा में डॉक किए गए. एएफपी एजेंसी के मुताबिक, रविवार को बंदरगाह चालू दिखाई दिया.