ब्रेकिंग
Jharkhand Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव हारने के बाद महागठबंधन में तकरार; इरफान अंसारी के बया... Ludhiana Road Accident: लुधियाना में दर्दनाक हिट-एंड-रन; अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार 22 वर्षीय युवती ... Ludhiana Missing Case: लुधियाना में 13 साल की मासूम संदिग्ध हालातों में लापता; नकदी और गहने लेकर घर ... Ludhiana Firing News: लुधियाना में पार्किंग विवाद पर 'आप' नेता पर गोलीबारी का आरोप; मॉडल टाउन में दह... Gurdaspur Fire News: गवर्नमेंट कॉलेज रोड स्थित कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग; फायर ब्रिगेड ने पाया ... Faridkot Central Jail News: जेल में फिर चला सर्च ऑपरेशन; 5 बंदियों से बरामद हुए 6 मोबाइल फोन Visa Fraud in Dinanagar: जर्मनी भेजने के नाम पर लाखों की ठगी; 2 महिलाओं समेत 3 पर मामला दर्ज Bathinda Canal Breach: बठिंडा-मानसा रोड पर टूटी नहर; खेतों में भरा पानी, फसलों को भारी नुकसान का अंद... Punjab Protest Update: पंथक और किसान जत्थेबंदियों का बड़ा ऐलान; 4 जुलाई को 'रेल रोको' आंदोलन की दी चे... Patiala Murder Case: पटियाला में 17 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या; तलवारों से किया हमला, सीसीटीवी में ...

नागपुर की सड़कों पर बिना कपड़ों के घूम रहा था कपल, नहीं माने तो बुलानी पड़ी पुलिस, फिर…

महाराष्ट्र के नागपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां देर रात एक कपल बिना कपड़ों के सड़कों पर घूम रहा था. लोगों ने जब इसका विरोध किया तो बिना कपड़ों के घूम रहा शख्स उनसे उलझ पड़ा. इस दौरान लोगों ने उस शख्स की पिटाई कर डाली. शख्स ने भी उनपर पथराव करना शुरू कर दिया. इस दौरान उसकी पत्नी उसी के साथ-साथ घूमती रही. जब दोनों नहीं माने तो लोगों को पुलिस बुलानी पड़ गई.

पुलिस ने जब दोनों को पकड़ा तो हैरान कर देने वाली बात सामने आई. इस कारण दंपति को गिरफ्तार नहीं किया गया. दोनों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया. मामला बजाज नगर का है. पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी दोनों ही मानसिक रूप से बीमार हैं. पति सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है. उसे शराब पीने की भी आदत है. रात को भी पति ने शराब पी और बिना कपड़ों के ही घर से निकल गया.

पति-पत्नी दोनों निर्वस्त्र

उसकी पत्नी जो कि खुद मानसिक रूप से बीमार है, वो भी उसके पीछे-पीछे चल पड़ी. उसने भी शराब पी हुई थी. साथ ही दोनों ने ही कपड़े नहीं पहने थे. आगे चलकर कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताई. दंपति से कहा कि वापस घर जाओ. लेकिन पति उन लोगों से उलझ पड़ा. उन्हें गाली देने लगा. लोगों ने फिर उसकी पिटाई कर डाली. गुस्से में उसने भी पत्थर उठाकर लोगों पर फेंकना शुरू कर दिया.

पुलिस ने नहीं की FIR

लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. इस दौरान दोनों पति-पत्नी को बातों में उलझाए रखा ताकि वो कहीं और न निकल जाएं. पुलिस आई और दंपति से पूछताछ की. तब पता चला कि दोनों ही मानसिक रूप से बीमार हैं. उनका नजदीकी अस्पताल में इलाज भी चल रहा है. पुलिस ने उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया. दोनों को समझा-बुझाकर वापस घर तक छोड़ा.

क्या बोले पड़ोसी?

पुलिस ने बताया- दोनों के पड़ोसियों ने बताया कि वो अक्सर ऐसी हरकतें करते रहते हैं. इसका कारण उनकी बीमारी है. उनका इलाज चल रहा है. उम्मीद हैं यह दंपति जल्द ही ठीक हो जाएगा. दोनों घर में अकेले रहते हैं. ज्यादा किसी से बात भी नहीं करते. बस अपने आप में रहते हैं.