ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

कल 25वां विजय दिवस, कारगिल जाएंगे पीएम मोदी, जानें क्या है कार्यक्रम?

कल यानी 26 जुलाई को 25वां कारगिल विजय दिवस है. देश भर में इस दिन शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं. इसी दिन साल 1999 में भारतीय सेना के जांबाज जवानों ने पाकिस्तानी के खिलाफ फतह पाई थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मौके पर कल कारगिल का दौरा करेंगे.

25वें कारगिल विजय दिवस पर प्रधान मंत्री मोदी सुबह करीब 9:20 बजे कारगिल युद्ध स्मारक का दौरा करेंगे. और दुश्मनों से मुकाबला करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुरों को श्रद्धांजलि देंगे.

शिंकुन ला सुरंग प्रोजेक्ट का शिलान्यास

प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान शिंकुन ला सुरंग प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे. यह परियोजना 4.1 किमी लंबी है. इसके तैयार होने पर लेह को हर मौसम में कनेक्टिविटी मिल सकेगी. इसका निर्माण निमू – पदुम – दारचा रोड पर करीब 15,800 फीट की ऊंचाई पर किया जाना है. यह प्रोजेक्ट जब पूरा हो जाएगा तब यह दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग होगी.

शिंकुन ला सुरंग तैयार होने से हमारे सुरक्षा बलों को भी काफी मदद मिलेगी. इससे हमारे सशस्त्र बलों और उपकरणों की तेज और सक्षम आवाजाही हो सकेगी. इसके बनने से लद्दाख में भी आर्थिक और सामाजिक विकास को गति मिलेगी.

जरा याद करो कुर्बानी

भारत और पाकिस्तान के बीच कारगिल की जंग 60 दिनों तक चली थी. पाकिस्तानी सेना चुपके से कारगिल की पहाड़ियों पर चढ़ आई थी. पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय क्षेत्र में कारगिल की 15 हजार फीट ऊंची चोटियों पर कब्जा कर लिया था. लेकिन भारतीय जवानों ने अदम्य साहस दिखाते हुए पाकिस्तानी सैनिकों के कब्जे से कारगिल को मुक्त कराया.

कारगिल युद्ध में 500 से ज्यादा भारतीय सैनिकों की याद में यहां एक स्मारक बनाया गया है. यह भारतीय जवानों को समर्पित है. यहां अमर ज्योति और वीर गति प्राप्त करने वाले सैनिकों के शिलालेख तथा प्रतिमाएं हैं.