ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

बदले गए राष्ट्रपति भवन के दो हॉल के नाम, प्रियंका गांधी ने किया शहंशाह वाला तंज

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल और अशोक हॉल का नाम बदलने का आदेश जारी किया है. अब इन्हें ‘गणतंत्र मंडप’ और ‘अशोक मंडप’ के नाम से जाना जाएगा.

इस आदेश में लिखा गया है कि राष्ट्रपति भवन भारत के लोगों की अमूल्य विरासत है. राष्ट्रपति भवन तक लोगों को पहुंच आसान बनाने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है. साथ ही राष्ट्रपति भवन के माहौल को भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का प्रतीक बनाने का भी प्रयास जारी है.

नाम बदलने पर प्रियंका गांधी का तंज

वहीं राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी किए गए इस आदेश पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने तंज कसा है. प्रियंका ने कहा है कि भले ही यहां ‘दरबार’ की कोई अवधारणा नहीं है, लेकिन ‘शहंशाह’ की अवधारणा है. दरअसल कांग्रेस नेता ने इसके जरिए प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधने की कोशिश की है, इससे पहले भी वो पीएम को शहंशाह बता चुकी हैं.

आदेश में क्या बताया गया ?

राष्ट्रपति भवन के ‘दरबार हॉल’ में राष्ट्रीय पुरस्कारों की प्रस्तुति समेत कई अहम समारोह और उत्सव का आयोजन किया जाता है. आदेश में लिखा गया है कि ‘दरबार’ शब्द का जुड़ाव भारतीय शासकों और अंग्रेजों के दरबार और सभाओं से है, लेकिन भारत के गणतंत्र बनने के बाद, इस शब्द की कोई प्रासंगिकता नहीं रही.

वहीं ‘अशोक हॉल’ राष्ट्रपति भवन में एक बॉलरूम है, ‘अशोक’ शब्द सम्राट अशोक को दर्शाता है, जो एकता और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व का प्रतीक हैं. ‘अशोक हॉल’ का नाम बदलकर ‘अशोक मंडप’ करने से भाषा में एकरूपता आती है और ‘अशोक’ शब्द से जुड़े प्रमुख मूल्यों को बनाए रखते हुए अंग्रेजीकरण के निशान मिट जाते हैं.

कितने खास हैं दोनों हॉल?

राष्ट्रपति भवन का दरबार हॉल अपनी सादगी की वजह से जाना जाता है. यह इस भवन का सबसे भव्य हॉल है. इसे लेकर सुप्रसिद्ध इतिहासकार और आलोचक रॉबर्ट बायरन ने कहा था कि अपने लिए निर्धारित किए गए डिजायन के उच्च स्तर में लुटियन्स ने कहीं भी चूक नहीं की.

दरबार हॉल जिसे पहले थ्रोन रूम के नाम से जाना जाता था, यहां देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में 15 अगस्त, 1947 को पहली सरकार ने शपथ ली थी. राष्ट्रपति भवन में होने वाले तमाम पुरस्कार समारोह इसी हॉल में आयोजित किए जाते हैं.

वहीं अशोक हॉल की बात करें तो यह राष्ट्रपति भवन के सबसे आकर्षक और सुसज्जित हॉल में से एक है. इस कमरे का फर्श लकड़ी से बना हुआ है तो वहीं इसकी सतह के नीचे स्प्रिंग लगे हुए हैं. अशोक हॉल की छतें ऑयल पेंटिंग से सुसज्जित हैं. इसकी दीवारों और छतों की पेंटिंग का काम जून 1932 में शुरू किया गया था जो कि अक्तूबर, 1933 में पूरा हुआ.