ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...

बहन को लड़के के साथ देखा… गुस्से से आग-बबूला हुआ भाई, लड़की को कुल्हाड़ी से काट डाला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के जमानिया में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने अपनी बहन को किसी युवक के साथ देख लिया. इसके बाद वह गुस्से से आग-बबूला हो गया. फिर वह कुल्हाड़ी से अपनी छोटी बहन के गर्दन पर वार कर दिया. बहन की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

घटना जमानिया के चकिया गांव की है. लड़की के पिता महतिम ने बताया कि मंगलवार की शाम वह और उसकी पत्नी खेत में काम कर रहे थे. घर पर बेटा संतोष और बेटी यशोदा थे. इसी दौरान उसे यह जानकारी मिली कि बेटी की हत्या कर दी गई है. दोनों पति-पत्नी भागते हुए घर पहुंचे, जहां पर बेटी खून से लथपथ पड़ी थी और उसकी मौत हो गई थी. संतोष वहां से फरार हो गया था.

गांववालों ने पुलिस को दी सूचना

इस घटना की जानकारी गांववालों ने कोतवाली पुलिस को दी. इसके बाद कोतवाली पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची. अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी भी घटनास्थल पर पहुंचे . पुलिस ने घरवालों से वारदात के बारे में पूछताछ की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

मां-बाप घर से बाहर थे, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी ने बताया कि शाम के वक्त महातिम के बेटे और बेटी घर पर अकेले थे. ऐसी जानकारी सामने आई है कि संतोष ने अपनी बहन यशोदा को किसी अन्य युवक के साथ देख लिया. इसके बाद वह काफी नाराज हुआ और बहन से झगड़ा हुआ. इसके बाद गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से उसने बहन का गला काट दिया. पुलिस की एक टीम आरोपी भाई की तलाश में जुटी हुई है. जल्द ही उसे गिरफ्तारी कर लिया जाएगा.