राजगढ़। संगीतमय भगवद्कथा के दौरान कथावाचक को अटैक आ गया। अटैक आने से व्यास पीठ पर ही उनका निधन हो गया। गुरुपूर्णिमा के मौके पर मप्र के प्रसिद्ध कथावाचक गोपाल कृष्ण महाराज पचोर के समीपस्थ गांव पाडल्या अंजना में स्थित गुरू आश्रम में कथा कर रहे थे। भजन की सुरीली धुन पर श्रद्धालु मगन होकर नृत्य कर रहे थे। तभी व्यास पीठ पर बैठे महाराज को अचानक अटैक आया और वह बेसुध हो गए। कथा स्थल पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया। उन्हें तुरंत पचोर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने चेक करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ब्रेकिंग
Construction Cost Hike: ईंटों और निर्माण सामग्री की बढ़ती कीमतों ने तोड़ी आम आदमी की कमर, मकान बनाना ह...
Punjab BJP Flood Strategy: मानसून से पहले पंजाब भाजपा अलर्ट, बाढ़ प्रभावित जिलों के दौरे के लिए सीनि...
PNG Connection in Haryana: एलपीजी को छोड़कर पीएनजी अपना रहे लोग, गुरुग्राम में 1.25 लाख से ज्यादा परि...
Randeep Surjewala-Sanjay Dutt Meeting: हरियाणा कांग्रेस को मजबूत करने की कवायद, सुरजेवाला और प्रभारी...
Ambala News: चंडीगढ़ से लौट रही सरकारी एंबुलेंस में लगी भीषण आग, धू-धू कर जलकर हुई खाक
Sirsa Kinnow GI Tag: हरियाणा के सिरसा को मिली बड़ी पहचान, किन्नू को मिला प्रतिष्ठित GI टैग
Property Tax Update: ब्याज माफी योजना समाप्त, अब बकायेदारों को चुकाना होगा पूरा ब्याज; नगर परिषद सख्...
Ambala Cancer Hospital: अंबाला में कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, अस्पताल में लगेगी अत्याधुनिक PET-CT स्क...
Congress Strategy 2026: हरियाणा कांग्रेस की जनरल बॉडी मीटिंग, प्रभारी संजय दत्त के दौरे से बढ़ी राजनी...
Faridabad Crime News: हथियारों की चोरी के आरोपी ने कबूला एक साल पुराना मर्डर, प्रेमिका के साथ मिलकर ...
गुरू पूर्णिमा में मौके पर कथा के दौरान कथा वाचक द्वारा भजन गाए जा रहे रहे थे। जिस समय वह भजन गा रहे थे, उस दौरान कई भक्त उनके भजन पर नाच रहे थे। मौके पर पांडाल में कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे। उसी दौरान उन्हें अचानक अटैक आ गया। इससे पंडाल में अफरा-तफरी मच गई। कई भक्त उन्हें संभालने के लिए मंच पर पहुंचे व बिना देरी किए पचोर अस्पताल लेकर रवाना हुए।
आयोजक विजय सिंह ने बताया कि महाराज उज्जैन के रहने वाले थे। अटैक आने के बाद उनके पार्थिव शरीर को सोमवार को उज्जैन के गुरू आश्रम में ले जाया गया. जहां पर विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गांव पाडल्या अंजना सहित जिले से भी कुछ भक्त उज्जैन पहुंचे थे।
स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए भोपाल का सबसे बड़ा मंच है। यहाँ विभिन्न समाचार पत्रों /टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ताकि उनके मुद्दे एवं स्थानीय समस्याएं पुरे प्रदेश के नोटिस में आ सकें।